देशप्रदेश

Tea vendor shot in Safdarjung Enclave area, three minors arrested | सफदरजंग एंक्लेव इलाके में चाय विक्रेता को मारी गोली, तीन नाबालिग अरेस्ट

नई दिल्ली7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सफदरजंग एंक्लेव इलाके में चाय की स्टॉल लगाने वाले एक शख्स को गोली मार दी गई। इस घटना में वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में शामिल तीन आरोपी लड़कों को पुलिस ने पकड़ लिया है। सभी नाबालिग बताये गए हैं। पुलिस के मुताबिक 26 वर्षीय पीड़ित रामकिशन इंदिरा एंक्लेव एरिया में रहता है।

वह सफदरजंग एंक्लेव इलाके में चाय की स्टॉल लगाता है। तड़के चार बजे तीन लड़के उसकी दुकान पर पहुंचे जहां उससे खाने पीने की मांग की। वे शराब के नशे में थे। पीड़ित ने उनसे कहा अभी किचन शुरु नहीं हुई है, थोड़ा वक्त लगेगा। इस बात से उन लड़काें को गुस्सा आ गया। वे कुछ दूर जाकर स्मोकिंग करने लगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button