आम मुद्दे

लोक निर्माण विभाग मंत्री पंडित जितिन प्रसाद लखनावली गांव में भाजपा नेता पंडित लोकमन प्रधान के घर, मकर संक्रांति पर्व के मौके पर सहभोज कार्यक्रम में पहुंचे

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री पंडित जितिन प्रसाद लखनावली गांव में मकर संक्रांति पर्व के मौके पर सहभोज कार्यक्रम में पहुंचे। यह सह भोज कार्यक्रम अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता पंडित लोकमन प्रधान के आवास पर आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग मंत्री पंडित जितिन प्रसाद ने ब्राह्मण समाज से अपील की कि वे एकजुट हो जाएं।

ब्राह्मणों के एकजुट हो जाने से राजनीतिक ताकत मजबूत होगी और वही विकास की गति भी तेज होगी। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज का हित भाजपा में सुरक्षित है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण समाज भाजपा के साथ मजबूती से जग डाटा हुआ है।

अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित लोकमन प्रधान ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री और ब्राह्मण समाज के युवा चेहरे पंडित जितिन प्रसाद ने आह्वान किया है कि ब्राह्मण समाज मजबूती के साथ भाजपा के साथ खड़ा हुआ है। हम समाज की बदौलत भाजपा कई मोर्चों पर सफल साबित हुई है, आने वाला समय भी भाजपा का ही है।

A44B42B2 7F98 4443 B93B EA2B45586855

इस सह भोज कार्यक्रम की खासियत यह रही कि लखनावली गांव में आज पंडित जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री लोक निर्माण विभाग उत्तर प्रदेश का मंत्र उच्चारण एवं शंखनाद के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर एक बड़ा ही नजारा देखने को मिला न कोई साउंड ना कोई मंच, पंडित जितिन प्रसाद कैबिनेट मंत्री ब्राह्मण समाज के लोगों के बीच में रूबरू हुए और उनके मन की बात सुनी। इस मौके पर दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर और अनिल पंडित नीरज शर्मा, राहुल पंडित, पंडित पंकज कौशिक आदि दूरदराज से आए गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Gaurav sharma
Raftar

Related Articles

Back to top button