देशप्रदेश

Youth killed to avenge beating in Mayapuri area | मायापुरी इलाके में पिटाई का बदला लेने के लिए युवक को मार डाला

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

मायापुरी इलाके में एक युवक ने अपने पड़ोसी को पत्थर से पीट पीट कर मार डाला। मृतक की पहचान महेन्द्र के रूप में हुई है जिसने गत दिनों आरोपी कलीम को शराब पीने के दौरान गाली दी थी। कलीम ने उसका विरोध किया तो महेन्द्र ने उसकी पिटाई कर दी थी। इससे गुस्साए कलीम ने उसकी हत्या कर दी।

मायापुरी थाना पुलिस ने मामले में हत्या की धारा में केस दर्ज कर आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 35 वर्षीय महेंद्र मायापुरी झुग्गी में अकेला रहता था। वह मूलत: गया विहार का रहने वाला था और नारायणा औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर का काम करता था। 7 अक्तूबर को पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button