राजनीति

भाजपा नेता MLC नरेंद्र भाटी की माता जयपाली देवी पंचतत्व में हुई विलीन, नरेंद्र भाटी के पैतृक गांव बोडाकी में आने जानो वालो का तांता लगा हुआ है

 

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। भाजपा नेता नरेंद्र सिंह भाटी की माता जयपाली देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय प्रेम सिंह बाबू का ग्रेटर नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके निधन पर क्षेत्र के पत्रकार, राजनेता व समाजसेवी समेत अन्य लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। शोकाकुल परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का नरेंद्र भाटी के पैतृक गांव बोडाकी में तांता लगा हुआ है। बुधवार दोपहर में जयपाली देवी का अंतिम संस्कार पैतृक गाँव बोड़की में की गई। नरेंद्र सिंह भाटी की माता जयपाली देवी बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी, यह जानकारी हमें पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र भाटी भाजपा नेता के बेटे आशीष भाटी ने दी।

जिनका उपचार ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में चल रहा था। उपचार के दौरान मंगलवार की रात को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों, स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियो पत्रकार सहित शहर के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। दुख की इस घड़ी में रफ्तार टुडे ग्रुप उनके परिवार शोक संतप्त परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button