उत्तर प्रदेशताजातरीननोएडा
Trending

Noida Ashram News : नोएडा के सोरखा गांव अवैध निर्माण का मामला गरमाया, किसान की 2200 गज जमीन पर कब्जा, ब्रह्म कुमारी आश्रम ने पल्ला झाड़ा, जिला प्रशासन पर निगाहें

सुखप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि सोरखा गांव में श्रीकांत, भीमसेन, ऋचा गर्ग और ममता ने मिलकर आश्रम के नाम पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। ब्रह्मकुमारी आश्रम के हेड ऑफिस से जारी पत्र में कहा गया है कि इस अवैध निर्माण से आश्रम का कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

नोएडा, रफ़्तार टुडे। नोएडा के सोरखा गांव में आश्रम के नाम पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है, जिससे स्थानीय किसानों में भारी नाराजगी है। पीड़ित किसान सुखप्रीत सिंह का आरोप है कि कुछ लोगों ने 1000 गज जमीन खरीदने के बाद 2200 गज जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया है। सुखप्रीत सिंह का कहना है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाएंगे।

इस विवाद ने तब और तूल पकड़ लिया जब ब्रह्म कुमारी आश्रम के हेड ऑफिस से एक लेटर जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि आश्रम का इस अवैध निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है। इस बयान के बाद से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है कि वह जल्द से जल्द मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करे। सुखप्रीत सिंह ने इस मामले में न्याय की मांग की है और अवैध कब्जे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई है। अब देखना यह है कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में कब और कैसे कार्रवाई करते हैं, ताकि पीड़ित किसान को न्याय मिल सके और इस विवाद का समाधान हो सके।

Screenshot 20240825 224848 Samsung Internet

इस मामले में ब्रह्मकुमारी आश्रम का नाम सामने आ रहा है, लेकिन आश्रम ने तुरंत ही एक पत्र जारी करते हुए इस अवैध कब्जे से खुद को अलग कर लिया है। आश्रम ने साफ किया कि उनका इस अवैध निर्माण या जमीन कब्जाने वालों से कोई संबंध नहीं है। इस पत्र के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है, और अब सभी की नजरें जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

पीड़ित किसान सुखप्रीत सिंह ने जिला प्रशासन से इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शिकायत करेंगे।

Screenshot 20240825 224940 Samsung Internet

सुखप्रीत सिंह ने आरोप लगाया है कि सोरखा गांव में श्रीकांत, भीमसेन, ऋचा गर्ग और ममता ने मिलकर आश्रम के नाम पर उनकी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। ब्रह्मकुमारी आश्रम के हेड ऑफिस से जारी पत्र में कहा गया है कि इस अवैध निर्माण से आश्रम का कोई लेना-देना नहीं है और उन्होंने जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

हैशटैग #Noida #AshramNews #RaftraToday #kisan #AvedhKabja

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): [Raftar Today (@raftartoday)](https://x.com/rafartoday

रफ़्तार टुडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button