देशप्रदेश

We are now among the safest countries in the world with a single dose for 75% of adults; 30.6% took both doses | 75% वयस्कों को सिंगल डोज के साथ अब हम दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में शुमार; 30.6% को दोनों डोज लगे

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • We Are Now Among The Safest Countries In The World With A Single Dose For 75% Of Adults; 30.6% Took Both Doses

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
देश में 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण का कठिन सफर जारी है। - Dainik Bhaskar

देश में 16 जनवरी को शुरू हुए टीकाकरण का कठिन सफर जारी है।

कोरोना को हराने के लिए शुरू हुए टीकाकरण के 277 दिन बाद हम 100 करोड़ टीकों का पड़ाव पूरा करने जा रहे हैं। बुधवार रात तक या वीरवार दोपहर तक देश में 100 करोड़ टीके लग चुके होंगे। इनमें 70 करोड़ लोगों को सिंगल डोज, जबकि 30 करोड़ को दोनों डोज लग जाएंगी। आधार डेटा के मुताबिक, देश में 94 करोड़ लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इस हिसाब से अभी तक 75% वयस्कों को सिंगल, 30.6% को दोनों डोज लग चुकी हैं।

दुनियाभर में कोरोना से होने वाली मौतों पर अब तक जितनी भी स्टडीज सामने आई हैं, उनमें एक बात कॉमन है- वैक्सीन लगने के बाद संक्रमित हो भी जाएं तो मौत की आशंका 4 से 5 गुना तक कम रहती है। उदाहरण के लिए कुछ हफ्ते पहले ब्रिटेन में रोज 22 हजार मरीज मिल रहे थे, वहीं मौतें 100 से भी कम हो रही थीं। जबकि, वैक्सीनेशन से पहले 22 हजार मरीजों पर 500 से ज्यादा मौतें हो रही थीं।

यही ट्रेंड जर्मनी, इटली, बेल्जियम, फ्रांस, स्पेन और आयरलैंड में दिखा। अहम बात यह है कि मौतें घटने का यह सिलसिला तब शुरू हुआ, जब इन देशों में 75% वयस्कों को टीके की कम से कम एक डोज लग चुकी थी। भारत भी अब इस स्थिति में आ चुका है। विशेषज्ञ कह रहे हैं कि आने वाले दिनों में देश में कोरोना से होने वाली मौतों में कमी आएगी।

भारत 100 करोड़ टीके लगाने वाला चीन के बाद दूसरा देश
दुनिया में अब तक सिर्फ चीन 100 करोड़ टीके लगाने वाला पहला देश था। अब भारत भी होने जा रहा है। 40 करोड़ टीकों के साथ अमेरिका दूसरे स्थान पर है। हालांकि, आबादी के हिसाब से टीकाकरण में भारत अभी अमेरिका और यूरोपीय देशों से पीछे है। चूंकि, भारत के 75% वयस्काें को सिंगल डोज लग चुकी, इसलिए अगले ढाई महीने के अंदर उन्हें दूसरी डोज लगाना संभव है। ऐसा होता है तो भारत 100% वयस्कों को कम से कम एक डोज के साथ नए साल 2022 में प्रवेश कर सकता है।

capture 1634670901
orig capture 1 1634670914
capture 2 1634670923
capture 3 1634670936

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button