आम मुद्दे

कल पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा धूममानिकपुर स्थित केशव माधव शिक्षण संस्थान पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ भेंट करेंगे

दादरी, रफ्तार टुडे । कल पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा धूममानिकपुर स्थित केशव माधव शिक्षण संस्थान पर भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के साथ भेंट करेंगे। इसके लिए भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारियाँ तेज कर दी है।

इसी के क्रम में आज केशव माधव कॉलेज पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि डॉक्टर दिनेश शर्मा हमारे नेता है जिनके सरल व मृदु व्यवहार के कारण कार्यकर्ता उन्हें अपार स्नेह करते है। यूपी विधानसभा चुनाव होने के उपरांत पहली बार उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहली बार जिले में आ रहे है।

इसलिए हमने जिलाउपाध्यक्ष पवन रावल, कोपरेटिव डायरेक्टर सीताराम शर्मा, अविनाश शर्मा, विकास चौधरी, अंश नागर आदि कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम को लेकर ज़िम्मेदारी तय की है।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button