शिक्षाग्रेटर नोएडाताजातरीन

Samsara School News : आँखों में यादें, दिल में सपनेसमसारा विद्यालय में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई, तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया, प्रधानाचार्या ज्योति बत्रा ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। शुक्रवार को समसारा विद्यालय का परिसर उस समय भावनाओं से भर उठा, जब कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्षों की पढ़ाई, दोस्ती और यादों को समेटे विद्यार्थियों ने अपने स्कूली जीवन को अलविदा कहा, तो माहौल में खुशी के साथ-साथ भावुक पल भी देखने को मिले।


विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के आगमन पर तिलक लगाकर पारंपरिक स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हें उनकी व्यक्तिगत खूबियों, व्यवहार और स्वभावगत विशेषताओं के आधार पर अलग-अलग सम्मानजनक टाइटल प्रदान किए गए, जिससे विद्यार्थियों के चेहरे गर्व और मुस्कान से खिल उठे।
विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के लिए विशेष लंच की व्यवस्था की गई। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें मनमोहक गीत, रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियाँ और मनोरंजक कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उल्लास से भर दिया।


इस समारोह को सफल बनाने में कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों की भूमिका सराहनीय रही। उन्होंने मंच संचालन से लेकर कार्यक्रमों की तैयारी तक पूरे समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके अलावा कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया।


समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने मंच पर आकर अपने स्कूल, शिक्षकों और सहपाठियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कई विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समसारा विद्यालय ने उन्हें न केवल शिक्षा दी, बल्कि जीवन के मूल्यों, अनुशासन और आत्मविश्वास की सीख भी दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती ज्योति बत्रा ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विद्यालय की पहचान होते हैं और उन्हें विश्वास है कि सभी छात्र अपने लक्ष्य को प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
विदाई समारोह का समापन यादगार पलों, मुस्कुराते चेहरों और भविष्य के नए सपनों के साथ हुआ, जिसे छात्र लंबे समय तक अपने दिलों में संजोकर रखेंगे।

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button