ताजातरीनप्रदेश

Lockdown May Be Imposed In Delhi Due To Heavy Pollution In Delhi Ncr Improvement In Aqi No Relief From Toxic Air – Delhi Pollution: दिल्ली में लग सकता है लॉकडाउन, एक्यूआई में सुधार, जहरीली हवा से नहीं मिल रही निजात

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:33 PM IST

सार

एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले 24 घंटे के मुकाबले गंभीर श्रेणी से निकलकर बहुत खराब स्तर में पहुंच गया है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

खराब श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता
– फोटो : ANI

ख़बर सुनें

दिल्ली-एनसीआर में जहरीली हवा से निजात मिलने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ है, लेकिन हवा में जहर से निजात नहीं मिल पाई है। हवा की दिशा में बदलाव के चलते एक्यूआई गंभीर से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गया है। सफर के मुताबिक, ग्रैप के तहत एनसीआर में अलग-अलग मानवीय गतिविधियों पर लगाई गई पाबंदियों से हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार होने की संभावना है। 

एनसीआर के सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले 24 घंटे के मुकाबले गंभीर श्रेणी से निकलकर बहुत खराब स्तर में पहुंच गया है। इससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। गाजियाबाद का एक्यूआई सबसे अधिक 331 व सबसे कम गुरुग्राम का 287 दर्ज किया गया। वहीं, 330 एक्यूआई के साथ दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब रही।

24 घंटे में पराली के धुएं का हिस्सा 31 फीसदी से गिरकर 12 फीसदी होने से दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में सुधार आया है। हालांकि, इस दौरान पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने के मामले 3,157 से बढ़कर 3,445 दर्ज किए गए। इस बीच हवा की चाल में सुधार से प्रदूषक तत्व बिखर गए।

गाजियाबाद 
दिल्ली-एनसीआर के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर गाजियाबाद रहा। गाजियाबाद का एक्यूआई 331 दर्ज किया गया। 

गुरुग्राम
गुरुग्राम का एक्यूआई 287 रिकॉर्ड किया गया।
 
दिल्ली व पड़ोसी शहरों का सूचकांक
शहर  रविवार     शनिवार
. दिल्ली: 330         437
. फरीदाबाद: 298   423
. गाजियाबाद: 331        441
. ग्रेटर नोएडा: 310      408
. गुरूग्राम: 287              441
. नोएडा: 321              464

विस्तार

Source link

Related Articles

Back to top button