नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
उत्तरी दिल्ली नगर निगम की शुक्रवार को हुई स्थायी समिति की बैठक में सील हुई संपत्तियों को जल्द डी-सील करने का निर्णय लिया। इस संबंध पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सहमति जताई। इन संपत्तियों के संबंध में नार्थ एमसीडी के नेता सदन छैल बिहारी गोस्वामी ने बताया कि क्षेत्र में करीब 1050 संपत्तियां सील हैं। इनमें से मॉनिटरिंग कमेटी द्वारा सील की गई संपत्तियों को छोड़कर निगम द्वारा सील की गई सभी संपत्तियों को डी-सील करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों को सील रखने का कोई फायदा नहीं है। ऐसे में निगम ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि इन्हें जल्द डी-सील करने की दिशा में प्रयास किया जाए। उन्होंने कहा कि हम कोशिश कर रहे हैं कि एक सप्ताह में इन्हें डी-सील करने की व्यवस्था कर दी जाए।
खबरें और भी हैं…