देशप्रदेश

Murder in dispute after bike touch, eight including a woman arrested | बाइक टच होने के बाद हुए विवाद में मर्डर, एक महिला समेत आठ को दबोचा

नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
रणहौला मर्डर केस के आरोपी - Dainik Bhaskar

रणहौला मर्डर केस के आरोपी

आउटर दिल्ली के रणहौला इलाके में बाइक टच होने के बाद हुए झगड़े में मर्डर हो गया। यह वारदात शनिवार रात को हुई। पुलिस ने इस केस में एक नाबालिग समेत आठ आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक महिला भी शामिल है।

पुलिस के मुताबिक 13 नवंबर को मोहन गार्डन इलाके में झगड़े की सूचना मिली। यह क्षेत्र रणहौला थाने के अर्न्तगत आता है। पुलिस बालाजी चौक डिफेंस एंक्लेव के नजदीक गली नंबर 11 पहुंची जहां खून बिखरा मिला। मौके पर पता चला घायल को माता चानन देवी हॉस्पिटल ले जाया गया है। बाद में पता चला घायल (44) को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की बाबत मृतक के भतीजे अमित श्रीवास्तव उर्फ विक्की ने बताया उसके जीजा घर आए थे जाे कुछ सामान लेने के लिए मार्केट गए। रास्ते में उनका झगड़ा प्रिंस और उसकी मां हीना से हो गया। ये उनके घर के नजदीक ही रहते हैं। झगड़े के पीछे की वजह बाइक का मामूली रुप से टच हो जाना था। उस वक्त मामला सुलट भी गया और जीजा वापस घर लौट आए। इसके कुछ देर बाद प्रिंस, उसकी मां कुछ लोगों के साथ घर पर पहुंचे और झगड़ा कर दिया।

यह देख उसके अंकल मनोज ने मामले में हस्तक्षेप किया। इसी दौरान मनोज के ऊपर चाकू से हमला कर दिया और जीजा संजीव को बुरी तरह से मारा। पुलिस ने इस घटना के मद्देनजर हत्या, हत्या की कोशिश और दंगे की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के बारे में जानकारी जुटायी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चैक की। आरोपियों की पहचान होने के बाद उन्हें एक एक कर दबोच लिया गया। इनकी पहचान अजय उर्फ कानपुरिया (37), उसकी पत्नी हीना (32), अमन कुमार (25), सन्नी कुमार (21), रमेश उर्फ छोटू (35), 26 वर्षीय अमित, विकास गौतम व एक नाबालिग के तौर पर हुई। इनमें अमन कुमार के ऊपर नौ अपराधिक केस दर्ज मिले हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button