ShardaUniversity
- Health
Sharda University News : शारदा विश्वविद्यालय द्वारा विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर दंत चिकित्सा कैंपका आयोजन, सेक्टर 163, नोएडा में एक दंत चिकित्सा कैंप का आयोजन किया
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज, शारदाविश्वविद्यालय के प्रोस्थोडॉन्टिक्स एवं क्राउन एंड ब्रिज विभाग द्वारा मोहियापुर गांव, सेक्टर 163, नोएडा में एक दंत चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में लगभग 70-80 लोगों ने लाभ प्राप्त किया। सभी मरीजों की दांतों की जांच की गई और उन्हें जरूरीसलाह दी गई। हर मरीज को एक डेंटल किट भी दी गई, जिसमें मौखिक स्वच्छता से जुड़ी जरूरी चीजें शामिल थीं।लोगों को सही तरीके से दांत साफ करने, मुंह की सफाई रखने और नियमित रूप से दंत जांच कराने के बारे में भीसमझाया गया। मरीजों को यह भी बताया गया कि दांतों के नुकसान की स्थिति में समय पर इलाज कराना बहुतजरूरी है, जिससे खाने–पीने, बोलने और चेहरे की बनावट पर सकारात्मक असर पड़ता है। जिन मरीजों को आगेइलाज की जरूरत थी, उन्हें शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में रेफर किया गया। यह शिविर ग्रामीण क्षेत्र मेंमौखिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा और संस्थान की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाताहै। शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के प्रोफेसर एवं डीन, डॉ. हेमंत साहनी ने कहा: शारदा विश्वविद्यालय का हमेशायही प्रयास रहता है कि समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचें। इस तरह के कैंप लोगों को जागरूककरने के साथ–साथ उन्हें जरूरी इलाज भी उपलब्ध कराते हैं। मौखिक स्वास्थ्य, सम्पूर्ण स्वास्थ्य का अहम हिस्साहै, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हम आगे भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम करते रहेंगे। प्रोस्थोडॉन्टिक्स डिपार्टमेंट की फैकल्टी इंचार्ज डॉ. राशी ने कहा: “हमारा उद्देश्य केवल इलाज देना नहीं, बल्किलोगों को सही जानकारी देकर उन्हें जागरूक करना भी है। सही जानकारी और समय पर देखभाल से दांतों की कईसमस्याओं से बचा जा सकता है। इस कैंप के माध्यम से हमने ग्रामीण समुदाय को बेहतर स्वास्थ्य आदतों से जोड़नेका प्रयास किया है। आगे भी ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।” इस कैंप में डॉ. फैसल, डॉ. आर्यन कौशिक, डॉ. एरम खान एवं डॉ. डीपाली नीरज सहित अन्य टीम सदस्यों नेसक्रिय रूप से भाग लिया। इसके साथ ही स्नातकोत्तर छात्र डॉ. हार्डिक, डॉ. मनीषा और डॉ. आवि तथा विभागीयअटेंडेंट श्री गौरव ने भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग दिया।
Read More » - ग्रेटर नोएडा
Sharda University News : 24 घंटे की कोडिंग जंग, 300+ टीमों का महामुकाबला, शारदा यूनिवर्सिटी का‘इनोवेट भारत हैकाथॉन 2026’ बना देश का इनोवेशन सुपरस्टेज
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय एक बार फिर नवाचार और तकनीकीउत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, जब यहां ‘इनोवेट भारत हैकाथॉन 2026’ का भव्य और सफल आयोजन कियागया। “आज नवाचार, कल का सतत भविष्य” थीम पर आधारित इस राष्ट्रीय स्तर के हैकाथॉन ने देशभर केप्रतिभाशाली युवाओं को एक ऐसा मंच दिया, जहां उन्होंने अपनी तकनीकी क्षमता, रचनात्मक सोच और टीमवर्कका शानदार प्रदर्शन किया। “15 राज्यों से 300+ टीमों की एंट्री—देशभर के टैलेंट का महासंगम” इस प्रतिष्ठित हैकाथॉन में देश के लगभग 15 राज्यों से 300 से अधिक टीमों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन केवलएक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारत के उभरते टेक टैलेंट का सबसे बड़ा संगम साबित हुआ। प्रारंभिक चरण में 16 से 18 मार्च 2026 के बीच ऑनलाइन आइडिया सबमिशन और तकनीकी मूल्यांकन किया गया, जिसमें से शीर्ष100 टीमों को ग्रैंड फिनाले के लिए चुना गया। “24 घंटे का नॉन–स्टॉप कोडिंग मैराथन—आइडिया से प्रोडक्ट तक की पूरी जर्नी” 10–11 अप्रैल को आयोजित ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने 24 घंटे तक लगातार काम करते हुए अपने आइडियाको प्रोडक्ट में बदला। इस दौरान प्रतिभागियों ने न केवल कोडिंग की, बल्कि अपने प्रोजेक्ट्स का डेवलपमेंट, टेस्टिंग और प्रेजेंटेशन भीकिया। विशेषज्ञों और इंडस्ट्री मेंटर्स के मार्गदर्शन ने इस प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बना दिया। “देश की टॉप यूनिवर्सिटीज़ की भागीदारी—बढ़ा आयोजन का स्तर” इस हैकाथॉन में जामिया मिलिया इस्लामिया, एमिटी यूनिवर्सिटी मोहाली, एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी, आईआईएलएम यूनिवर्सिटी समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। इससे आयोजन को एक राष्ट्रीय पहचान मिली और प्रतिस्पर्धा का स्तर भी काफी ऊंचा रहा। “6 थीम, अनगिनत आइडिया—हर समस्या का टेक्नोलॉजी से समाधान” हैकाथॉन में छह प्रमुख थीम रखी गईं— AI एवं इंटेलिजेंट सिस्टम वेब एवं सॉफ्टवेयर नवाचार साइबर सुरक्षा एवं ब्लॉकचेन डेटा साइंस एवं स्मार्ट एनालिटिक्स सोशल इम्पैक्ट समाधान स्कूल छात्र नवाचार इन थीम्स ने प्रतिभागियों को समाज और राष्ट्र की वास्तविक समस्याओं के लिए उपयोगी समाधान तैयार करने केलिए प्रेरित किया। “लाखों के इनाम—टैलेंट को मिला बड़ा सम्मान”…
Read More » - ग्रेटर नोएडा
Sharda University News : शारदा विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह, रंगों व संगीत, और सौहार्द्र का अनोखा संगम!
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे।नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जहां विश्वविद्यालय के…
Read More » - शिक्षा
Sharda University News : शारदा विश्वविद्यालय में ‘मेरा भारत’ आउटरीच कार्यक्रम, युवा सशक्तिकरण की नई दिशा, युवाओं के लिए नए अवसरों का प्लेटफॉर्म
ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के एनएसएस सेल और डीन छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में…
Read More » - शिक्षा
Sharda University News : शारदा विश्वविद्यालय में विज्ञान, आध्यात्मिकता और स्वास्थ्य पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, बुद्ध की शिक्षाओं पर चर्चा
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज और भारतीय संस्कृति वैश्विक…
Read More » - शिक्षा
Sharda University News : शारदा विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आगाज, ऊर्जा और सामग्री विज्ञान पर विशेषज्ञों का मंथन
ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज एंड रिसर्च ने 5वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन…
Read More » - शिक्षा
Sharda University News : शारदा विश्वविद्यालय में क्रोमैटोग्राफी तकनीक पर दो दिवसीय लर्निंग कार्यक्रम का आयोजन
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। शारदा विश्वविद्यालय, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में क्रोमैटोग्राफी तकनीक पर आधारित दो दिवसीय हैंड्स-ऑन लर्निंग कार्यक्रम…
Read More » - शिक्षा
Shardha University News : शारदा विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन यूनिवर्सिटी रैंकिंग में राष्ट्रीय स्तर पर 59वां स्थान प्राप्त किया
ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय ने टाइम्स हायर एजुकेशन वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2024…
Read More » - ग्रेटर नोएडा
Shardha University News : शारदा यूनिवर्सिटी में अचानक बंद हुई लिफ्ट, 10 मिनट तक फंसे रहे तीन छात्र, मौके पर मची अफरा-तफरी
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा यूनिवर्सिटी में सोमवार सुबह एक अप्रत्याशित घटना घटित हुई जब यूनिवर्सिटी के…
Read More »









