प्रदेशमनोरंजन
Trending

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जयपुर जिला अध्यक्ष बनें राजकुमार सैनी

जयपुर, रफ्तार टुडे। जयपुर क्षेत्र के नींदड़ में करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने अशोक सैनी के आवास पर संगोष्ठी आयोजित की। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय एवं चौधरी प्रेमराज भाटी जी उपस्थित हुए। संगोष्ठी के दौरान क्षेत्र के लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया एवं संगठन की विचारधारा के साथ जिला,तहसील एवं वार्ड नंबर 1 व 2 की कार्यकारिणी का विस्तार किया।


करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि जयपुर क्षेत्र के नींदड़ में संगोष्ठी के दौरान राजस्थान में बढ़ते हुए विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार पर रोकथाम लगाने हेतु लोगों को जागरूक किया उन्होंने बताया कि आज विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि राजस्थान में संगठन को सशक्त करने हेतु जयपुर जिला अध्यक्ष के रूप में राजकुमार सैनी को नियुक्त किया।

तहसील आमेर के अध्यक्ष मुकेश कुमार बोहरा, तहसील चोमू के अध्यक्ष हरपुल चंद्र प्रजापति,सक्रिय सदस्य मोतीलाल माली नरेंद्र कुमार बोहरा हंसराज कुमावत को संगठन की सदस्यता ग्रहण दी।


सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्णता ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाएंगे भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान प्रदेश के सभी जनपदों में जिला इकाइयां स्थापित कर संगठन को मजबूत किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button