आम मुद्दे

आजादी के अमृत महोत्सव से लेकर अमृत काल तक की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिए जन चौपाल करेगा भाजपा युवा मोर्चा – सुखविंद्र सोम ( क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो पश्चिम क्षेत्र)

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। आज जिला गौतमबुद्ध नगर में जिला अध्यक्ष भाजयुमो राज नागर के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आगामी कार्यक्रमों Y20 अभियान एवं मंडल सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत कामकाजी बैठक में प्रवासी के तौर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजयुमो श्री सुखविंदर सोम रहे,साथ में जिला अध्यक्ष भाजपा विजय भाटी भी उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव से लेकर अमृत काल तक की परिकल्पना को चरितार्थ करने के लिए जन चौपाल करेगा भाजपा युवा मोर्चा।।
जिला अध्यक्ष राज नागर ने कहा अटल बिहारी वाजपेई का मानना था अनुशासित युवा ही देश को नई दिशा दे सकता है। युवा मोर्चा भारत को G20 की अध्यक्षता मिलने के उपलक्ष्य में देश भर में Y20 के रूप में समूचे जिले में सामाजिक जन चेतना की दृष्टि से जन चौपाल करेगा।
तथा निकाय चुनावों की दृष्टि से पूरे जिले में छोटी-छोटी जन चौपाल करेगा,तथा इन जन चौपालो के माध्यम से नए युवाओ एवं नए मतदाताओ को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जायेगा।

बैठक में जिला महामंत्री चेतन वशिष्ठ, जिला उपाध्यक्ष अजमेन्द्र नागर, रोबिन त्यागी, अनुराग शर्मा, जिला मंत्री एड.संजीव शर्मा, अखिलेश नागर, मंडल अध्यक्ष अतुल गुर्जर, गौरव पटेल, विकास भाटी, तरुण शिशोदिया, बालेश्वर नागर, महेंद्र कर्दम, जॉनी चौहान, कपिल भाटी, संजीव तोमर, जीवन भाटी,अमन मावी, सचिन वर्मा, गौरव सिशोदिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button