देशप्रदेश

The decree of the Municipal Corporation will have to be disposed of only by the institutions producing bulk waste of more than 50 kg. | निगम का फरमान 50 किलो से अधिक का बल्क वेस्ट पैदा करने वाले संस्थानों को ही करना होगा निस्तारण

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Faridabad
  • The Decree Of The Municipal Corporation Will Have To Be Disposed Of Only By The Institutions Producing Bulk Waste Of More Than 50 Kg.

फरीदाबाद40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सफाई निरीक्षकों की लगाई ड्यूटी। - Dainik Bhaskar

सफाई निरीक्षकों की लगाई ड्यूटी।

कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम एक्टिव मूड में आ गया है। अब शहर में 50 किलोग्राम से अधिक बल्क वेस्ट पैदा करने वाले संस्थानों को मशीन लगाकर कूड़े का खुद निस्तारण करना होगा। निगम का कहना है कि यदि संस्थान मशीन लगाने में सक्षम नहीं है तो उनको किसी प्राइवेट एजेंसी से समझौता कर सकता है।

ताकि रोजाना बल्क वेस्ट का निस्तारण मौके पर हो सके। इसके अलावा सफाई निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाकर अपने अपने एरिया में चलने वाले संस्थानों की सूची तैयार करने का आदेश दिया है। सूची में पैदा होने वाले बल्क वेस्ट की की मात्रा का बतानी होगी। इसके बाद रेंडम चेंकिंग की जाएगी। यदि किसी संस्थान में लापरवाही मिली तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त की ओर से एसओपी भी जारी कर दी गई है।

एसओपी के अनुसार सभी सफाई निरीक्षकों से कहा गया है कि वह अपने एरिया में चलने वाले कर्मिशयल संस्थानों की सूची तैयार करें। ये बताएं कि उनके एरिया में कितने होटल, कितने रेस्टोरेंट चल रहे है। उनसे रोजाना कितना बल्क वेस्ट पैदा होता है। सूची बनाने के बाद 50 किलो से अधिक बल्क वेस्ट जनरेट करने वाले संस्थानों को नोटिस जारी किए जाएंगे। सात दिन में इन सभी संस्थानों से कचरा निस्तारण को लेकर जवाब मांगा जाएगा। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त इंद्रजीत ने बताया कि 50 किलो से अधिक बल्क वेस्ट पैदा करने वाले संस्थानों की सूची बनाई जा रही है।

वसूला जाएगा भारी भरकम जुर्माना

उन्होंने बताया कि जिन संस्थानों में बल्क वेस्ट पैदा हो रहा है उसका निस्तारण करने के लिए मशीन लगाना अनिवार्य है। इसके बाद रेंडम चेकिंग की जाएगी। नगर निगम पहले भी बल्क वेस्ट पैदा करने वालों को नोटिस जारी किए थे। लेकिन अधिकांश ने जवाब नहीं दिया। निगम जवाब न देने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं कर पाया है। िनगम अधिकारियों की मानें तो शहर में एक हजार से अधिक छोटे बड़े ऐसे संस्थान हैं जहां बल्क वेस्ट पैदा हो रहा है। उधर निगम कमिश्नर यशपाल यादव का कहना है कि बल्क वेस्ट को खुले में फेंकने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एसओपी तैयार कर ली गई है। इसे सख्ती से लागू किया जाएगा।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button