देशप्रदेश

The miscreant released from jail shot a young man, arrested | जेल से छूटे बदमाश ने एक युवक को गोली मारी, गिरफ्तार

नई दिल्ली34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईस्ट दिल्ली के नंद नगरी इलाके में जेल से बाहर आए बदमाश ने एक युवक को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी विशाल (26) को अरेस्ट कर लिया है। इससे वारदात में इस्तेमाल पिस्टल बरामद अभी नहीं हुई है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक आरोपी विशाल इस साल जून में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। अगले महीने उसने महेश उर्फ रवि को गोली मार दी।

वारदात के बाद से पुलिस उसे तलाश रही थी। पुलिस टीम को आरोपी विशाल के बारे में जानकारी मिली कि वह कड़कड़डूमा कोर्ट में अपने किसी केस के सिलसिले में आने वाला है। पुलिस ने यहां ट्रैप लगा उसे पकड़ा। आरोपी ने बताया पिछले साल इसने दो युवक नरेश और प्रमोद को गोली मार दी थी। उस मामले में वह जेल में था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button