राजनीतिगौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में स्वास्थ्य शिक्षा की नई क्रांति!, ममता इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन का भव्य उद्घाटन, सैकड़ों अतिथियों की मौजूदगी में शिक्षा, सेवा और संस्कार का संगम

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे।।
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र को एक साथ समर्पित करते हुए ग्रेटर नोएडा की धरती पर एक नया इतिहास रच दिया गया है। ममता इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन – स्कूल ऑफ एलाइड हेल्थ साइंसेज का भव्य उद्घाटन समारोह 15 जून 2025 को सैनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, सेक्टर-1, जलपुरा, ग्रेटर नोएडा में अपार उत्साह और सैकड़ों लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
इस समारोह में न सिर्फ स्वास्थ्य क्षेत्र के अग्रणी चेहरों ने हिस्सा लिया, बल्कि राजनीति, आध्यात्म और समाजसेवा की महत्वपूर्ण हस्तियां भी गवाह बनीं इस ऐतिहासिक पल की।


दीप जलते ही शुरू हुई सेवा और समर्पण की यात्रा

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसने समारोह को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। मंच पर उपस्थित माननीय अतिथियों, संतजनों, और डॉक्टरों ने इस नई पहल की प्रशंसा करते हुए इसे युवाओं के भविष्य का मजबूत आधार बताया।


सम्माननीय अतिथियों ने किया मार्गदर्शन

इस भव्य समारोह के मुख्य अतिथि थे –
श्री तेजपाल नागर, विधायक, दादरी विधानसभा,
जिन्होंने संस्थान के विजन को “गांव और शहर के युवाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य की गारंटी” बताया।

विशिष्ट अतिथि रहे –
महेश चौहान, अध्यक्ष, भाजपा नोएडा महानगर
महामंडलेश्वर आचार्य अशोकानंद महाराज, बिसरख धाम –
जिन्होंने इस पहल को “धर्म, विज्ञान और सेवा का पवित्र संगम” कहा।


शिक्षा के नए आयाम: युवाओं को मिलेगा व्यावसायिक प्रशिक्षण

ममता इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सैनी हेल्थकेयर प्रा. लि. की एक अभूतपूर्व पहल है, जो राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (NSQF) के अंतर्गत युवाओं को B.Voc और डिप्लोमा कोर्सेज की सौगात दे रही है।
इस संस्थान में उपलब्ध प्रमुख कोर्स हैं:

  • मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी (MLT)
  • डायलिसिस तकनीक
  • ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी (OTT)
  • रेडियोलॉजी व मेडिकल इमेजिंग (RMIT)
  • ऑप्टोमेट्री
  • आपातकालीन व ट्रॉमा केयर
  • जनरल ड्यूटी असिस्टेंट
  • पेशन्ट केयर मैनेजमेंट

यह संस्थान आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित लैब, स्मार्ट क्लासरूम और अनुभवी शिक्षकों के साथ युवाओं को केवल ज्ञान ही नहीं, अभ्यास और अनुभव की पूरी ट्रेनिंग देगा।


डॉ. पवन सैनी की दूरदृष्टि का परिणाम है यह संस्थान

संस्थान के संस्थापक डॉ. पवन कुमार सैनी, जो सैनी हेल्थकेयर प्रा. लि. के निदेशक हैं, वर्षों से स्वास्थ्य सेवा और मेडिकल शिक्षा में अग्रणी भूमिका निभाते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा –

हमारा उद्देश्य केवल डिग्री देना नहीं, बल्कि ऐसा स्किल सेट तैयार करना है जो युवा देश-विदेश में सेवा दे सकें।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस संस्थान के माध्यम से तकनीकी दक्षता और नैतिक मूल्यों से समृद्ध बनें।


जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों की लंबी शृंखला रही उपस्थित

इस भव्य आयोजन में कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें शामिल हैं:

राजनीतिक प्रतिनिधि:

  • मनुपाल बंसल, जिला पंचायत सदस्य, बागपत
  • सरफराज अली, भाजपा,
  • अमित त्यागी, नेता, नोएडा
  • गौतम शर्मा, मंडल अध्यक्ष, शहीद भगत सिंह मंडल
  • भूपेश चौधरी, भाजपा नेता
  • अशोक मिश्रा, जिला मंत्री, भाजपा
  • करन सिंह, प्रतिनिधि, बिसरख

किसान यूनियन के प्रतिनिधि:

  • मनोज मावी, दादरी
  • अशोक भाटी, सलारपुर
  • संजय भाटी, नोएडा
  • संजय फौजी, बिसरख
  • महेश चेची, सामाजिक संरक्षक

सामाजिक व विधिक क्षेत्र:

  • देवेंद्र सैनी, एडवोकेट
  • गुड्डू सैनी, एडवोकेट
  • अशोक सैनी राठौर, कानूनी विशेषज्ञ
  • डॉ. अथर सिंह सैनी, वरिष्ठ स्वास्थ्य सलाहकार

समारोह की प्रमुख झलकियां

  • दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना
  • मंच पर सम्मान समारोह और स्मृति चिन्ह वितरण
  • संस्थान का भ्रमण – लैब्स और क्लासरूम्स
  • प्रेरक उद्बोधन और आशीर्वचन
  • युवाओं के सवाल-जवाब और काउंसलिंग सेशन

अतिथियों ने क्या कहा?

तेजपाल नागर

“यह संस्थान शिक्षा और रोजगार दोनों का सेतु बनेगा, जो युवाओं के सपनों को नई उड़ान देगा।”

आचार्य अशोकानंद

“सेवा का यह केंद्र आने वाले वर्षों में हजारों जिंदगियों को संवारने का कार्य करेगा।”

महेश चौहान

“भविष्य की स्वास्थ्य प्रणाली ऐसे ही प्रशिक्षित युवाओं के कंधों पर खड़ी होगी।”


भविष्य की ओर एक कदम

इस संस्थान के माध्यम से ग्रेटर नोएडा, दादरी और पूरे वेस्ट यूपी के छात्रों को सरकारी और निजी क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
यह संस्थान स्वास्थ्य शिक्षा की दुनिया में एक मील का पत्थर साबित होगा।


🔗 जुड़े रहिए “रफ्तार टुडे” के साथ –

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।
👉 Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)


🏷️ #MamtaInstituteOfEducation #SainiHealthcare #SkillDevelopmentIndia #NSQF #HealthcareEducation #VocationalCourses #TejpalNagar #GreaterNoidaNews #YouthEmpowerment #MedicalTrainingInstitute #AlliedHealthScience #MLT #DialysisTech #OTT #RediologyTech #Optometry #PatientCare #EducationForAll #SkillIndia #RaftarTodayUpdates

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button