आम मुद्दे

दादरी नगरपालिका परिषद चेयरमैन व सभासदो को शपथ दिलाई,सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिला,नगर में सफ़ाई व्यवस्था, विकास का कार्य प्राथमिकता से किया जायेगा- गीता पंडित

प्रधानमंत्री ,मुख्यमंत्री,सांसद, विधायक व चेयरपर्सन आपका है। दादरी का चहुमुखी विकास होना निश्चित है: डॉ महेश शर्मा

दादरी, रफ्तार टुडे। नगरपालिका परिषद चुनावो मे विजयी रहे अध्यक्ष व सभासदो के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया और जिसमे दादरी एसडीएम ने अध्यक्ष व सभासदो को शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री राज्य मंत्री, संगठन पदाधिकारी सहित जनपद के भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

दादरी रेलवे रोड स्थित वृन्दावन गार्डन में दादरी नगरपालिका परिषद के नगर अध्यक्ष व सभासदो के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह मे दादरी उपजिलाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने पहले दादरी नगरपालिका परिषद की तीसरी बार अध्यक्ष बनी गीता पंडित को शपथ दिलाई, उसके बाद दादरी के 25 वार्डों के जीते सभासदो को शपथ दिलाई।

इस मौके पर आये मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डाक्टर महेश शर्मा ने कहा कि दादरी की जनता ने फिर से लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी गीता पंडित को भारी मतो से जिताकर इतिहास रचा है, उसके लिए नगर की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि दादरी विधायक तेजपाल नागर, दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित दोनो मिलकर एक और एक मिलकर 111के बराबर हो गये है,दस साल के काम को जनता ने वोट किया है, और विजय की आहुति का सम्मान भी किया और कहा कि गीता पंडित को जिताने मे जगभूषण गर्ग का भी विशेष सहयोग रहा है।

योगी हमारे नेता है। देश का मान सम्मान जिसने विश्व मे बढाया है वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश मे लगातार विकास करा रहे है। प्रधानमंत्री ,मुख्य मंत्री,सांसद, विधायक चेयरपर्सन आपका है। दादरी का चहुमुखी विकास होना निश्चित है, दादरी को गीता पंडित ने बहुत कुछ दिया ,सभी सभासदो का आभार किया और 2024 मे मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है संकल्प दिया।
तेजपाल नागर ने शपथ समारोह मे उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया और चेयरपर्सन व सभासद सभासदों को बधाई दी। दादरी के विकास मे सब मिलकर विकास कराये।

इस मौके पर सतेन्द्र सिसौदिया पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, सांसद डाक्टर महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर,जिला अध्यक्ष विजय भाटी, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी,नगर अध्यक्ष सोमेश गुप्ता, DGC नीरज शर्मा, विशाल भारद्वाज,ए च के शर्मा, देवी शरण शर्मा,जतन लाल गर्ग, जगभूषण गर्ग, योगेश वर्मा, बिजेंद्र वर्मा,सेवान्नद शर्मा, लब्बू शर्मा, विजय गौतम, तरुण शर्मा, डाक्टर आरपीपाल, प्रति बघेल, रजनी तोमर, संगीता रावल, स्वाति शर्मा, बलराज भाटी, प्रेम राज भाटी, गजेन्द्र मावी, मनोज सिसौदिया, अमरदीप नागर, शरण गोयल, महिपाल शर्मा , दिनेश गर्ग, विचित्र तोमर, रिषीपाल राणा, सुधीर रावल, छोटे लाल रावल, समीर भाटिया,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button