देशप्रदेश

Kidnapped, looted by putting blanket on the guard of the construction site | कंस्ट्रक्शन साइट के गार्ड पर कंबल डाल किया अगवा, लूटपाट

नई दिल्ली19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

द्वारका सेक्टर 23 इलाके में एक कंस्ट्रक्शन साइट के गार्ड को अगवा कर उसके साथ लूटपाट की गई। बदमाशों ने उसके शरीर पर कंबल डाला और फिर सुनसान जगह ले जाकर खूब मारपीट की। उसके दोनों मोबाइल लूट लिए। इस घटना के वक्त सिक्यूरटी एजेंसी की क्यूआरटी गाड़ी राउंड लगाते हुए वहां पहुंची तो बदमाश हवाई फायरिंग कर भाग निकले। उनकी संख्या सात आठ में थी। इस घटना की बाबत पुलिस ने लूट और किडनेपिंग का केस दर्ज किया है। बदमाशों की संख्या सात आठ थी। बावजूद इसके पुलिस ने डकैती का केस नहीं बनाया। यह इसलिए ताकि जिले में बढ़ते जघन्य अपराध के आंकड़े कागजों में कम दिखाए जा सकें।

जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर की देर रात करीब सवा दो बजे एलएंडटी कंपनी द्वारका सेक्टर 25 से इस घटना की सूचना मिली। पुलिस को बताया गया सात आठ लोग यहां चोरी करने की नीयत से आए थे। गार्ड के साथ मारपीट कर उसके फोन छीन ले गए। घटना के वक्त फायरिंग भी हुई लेकिन गोली किसी को नहीं लगी। यह पता चलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।

इस घटना को लेकर सिक्यूरटी सुपरवाइर प्रवीन ने बताया घटना वाली रात उतम नगर इलाके का रहने वाला गार्ड सुरेश चंद (46) ड्यूटी पर था। इस कंपनी की साइट पर स्क्रैप डाल रखा है। यहां प्रगति मैदान बनाए जाने का काम चल रहा है। गार्ड सुरेश बैठा हुआ था, तभी सात आठ लोग वहां आए। उन्होंने सुरेश के ऊपर कम्बल डाल दिया। इसके बाद वे उसे उठाकर कुछ दूर सुनसान जगह पर ले गए। यहां उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी भी दे दी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button