Uncategorized

हम साथ साथ हैं यह फिल्मी गाना सही हुआ साबित गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के बाद, डॉ. महेश शर्मा साथ नजर आई भाजपा, पहुंचे सारे दिग्गज MP, MLA, MLC, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा नगर पालिका अध्यक्ष

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। नोएडा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। नामांकन-पत्र दाखिल करने के समय पूरी भारतीय जनता पार्टी एकजुट नजर आई। हम साथ साथ हैं यह फिल्मी गाना सही हुआ साबित गृहमंत्री अमित शाह की बैठक के बाद, डॉ. महेश शर्मा साथ नजर आई पूरी भाजपा, पहुंचे सारे दिग्गज MP, MLA, MLC, जिला पंचायत अध्यक्ष तथा नगर पालिका अध्यक्ष तथा जिला अध्यक्ष महानगर अध्यक्ष तथा पूरे जिले की टीम और पूरे महानगर की टीम साथ दिखाई दी।

FB IMG 1712142158085

नोएडा तथा ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में भाजपा के अलग-अलग गुटों की खूब चर्चा होती है। मजेदार बात यह है कि डॉ. महेश शर्मा के नामांकन के वक्त भाजपा की गुटबाजी कहीं नजर नहीं आई। गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के सभी प्रमुख भाजपा नेता डॉ. महेश शर्मा के साथ दिखाई दिए।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा रहती है कि गौतमबुद्धनगर में भाजपा अनेक गुटों में बंटी हुई है। डॉ. महेश शर्मा के नामांकन के वक्त बुधवार को भाजपा के सारे बड़े नेता डॉ. महेश शर्मा के साथ नजर आए। इस मौके पर भाजपा नेता तथा राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर, नोएडा के विधायक पंकज सिंह, MLC श्रीचंद शर्मा, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, विधायक सिकंदराबाद लक्ष्मीराज सिंह, विधायक खुर्जा मीनाक्षी सिंह, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, भाजपा नेता MLC नरेन्द्र भाटी, भाजपा दादरी नगर पालिका अध्यक्ष गीता पंडित, भाजपा के नेता तथा पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम, लोकसभा संयोजक प्रणीत भाटी, FONRWA अध्यक्ष भाजपा नेता योगेंद्र शर्मा, भाजपा के नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी, प्रसिद्घ शिक्षाविद् आनंद चौहान, भाजपा के महामंत्री मनोज गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, इंद्र नगरउमेश त्यागी, गणेश जाटव, सामाजिक कार्यकर्ता एन.पी. सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता रविकांत मिश्रा, डिंपल आनंद, चंदगीराम यादव, मनीष शर्मा, रामनिवास यादव, ओमवीर अवाना सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता रहे मौजूद।

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button