ग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा वेस्टजेवर एयरपोर्टनोएडायमुना सिटी

नोएडा एयरपोर्ट से जुड़ेगा 130 मीटर रोड, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्राधिकरण ने शुरू किया सर्वेक्षण

ज़ेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उदघाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं अब स्थानीय प्राधिकरण एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रयासरत है। नोएडा एयरपोर्ट से हवाई जहाज जल्दउड़ान भरने वाले हैं। ऐसे में एयरपोर्ट तक की कनेक्टिविटी को बेहतर करने की कवायद भी तेज हो गई है।

इसी कड़ी में 130 मीटर रोड को यमुना सिटी से जोड़ने के लिए प्राधिकरण ने जमीन के लिए सर्वेक्षण का कामशुरू कर दिया है। इस सड़क को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। इसके लिए रैंप बनाया जाएगा।किसानों से जमीन लेकर काम शुरू किया जाएगा।

वर्तमान में यह सड़क नोएडा से ग्रेटर नोएडा के  सिरसा गोलचक्कर तक है। अब इसको यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इसकी लंबाई करीब 27 किलोमीटर हैप्राधिकरण ने इसका विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट पहलेही केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) को सौंप दिया है। 

परियोजना विभाग को साफ निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावित किसानों से सहमति के आधार पर जमीन अधिग्रहणकी प्रक्रिया पूरी की जाए। मुआवजे की दरें बढ़ने के बाद इस काम में और तेजी आने की उम्मीद है। साथ हीयमुना प्राधिकरण (यीडाक्षेत्र की अधूरी सड़कों को पूरा करने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 300 करोड़रुपये का बजट रखा गया है। 

इस विस्तार से गाजियाबादमेरठ और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वे परी चौक पर जाम मेंफंसे बिना सीधे नोएडा एयरपोर्ट पहुंच सकेंगे। साकीपुरतिलपता के बीच बन रहे फ्लाईओवर के चालू होने केबाद इस मार्ग पर आवागमन और आसान हो जाएगा। 

Gaurav sharma
Abhishek Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button