आम मुद्देशिक्षा

राष्ट्रीय कौशल संस्थान में दीक्षांत समारोह में छात्राओं को बांटी डिग्रियां

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में राश्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर -1, नोएडा द्वारा आयोजित ‘‘कौषल दीक्षांत समारोह’’ में माननीय सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार डा. महेश शर्मा शामिल हुए एवं कार्यक्रम की शुरुआत दीप जलाकर किया। वहां पर उपस्थित संस्थान के सभी कर्मचारियों व अध्ययनरत छात्राओं ने उनका स्वागत किया।

कार्यक्रम के संबोधन के दौरान डा. शर्मा ने कहा कि आप बेटियों ने इस आंगन को महकाया है, मैं बधाई देता हूँ राश्ट्रीय कौशल संस्थान के सभी शिक्षकों को जो इन बेटियों को उस लायक बनाया है जो इनमें से कोई राष्ट्रपति बनेगी, कोई कल्पना चावला बनेगी और ऐसे ही इतिहास रचेगी। इसके उपरांत सभी होनहार छात्राओं को डिग्रियां सौंपी और उनके उज्ज्वल भविश्य की कामना की।

इस मौके पर प्रधानाचार्य शशि माथुर, आदर्श कुमार, श्रीमती देविन्द्र कौर एवं काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button