आम मुद्दे

मुढी बकापुर में बने आधुनिक पुस्तकालय को देख एसडीएम सदर ने की प्रशंसा

औरंगाबाद,रफ्तार टुडे। औरंगाबाद क्षेत्र के गांव मुढ़ी बकापुर में बने निशुल्क आधुनिक पुस्तकालय के प्रांगण में बुलंदशहर की सदर एसडीएम श्रीमती रेनू सिंह ने पहुंचकर लाइब्रेरी का भ्रमण किया। वही गांव की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा हुई। पुस्तकालय में पहुंचने पर पुस्तकालय टीम के सदस्य एवं करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बुलंदशहर के उप जिलाधिकारी रेनू सिंह का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि मुढ़ी बकापुर गांव में बने निशुल्क आधुनिक पुस्तकालय में बुलंदशहर के उप जिलाधिकारी श्रीमति रेनू सिंह ने दौरा किया। पुस्तकालय प्रांगण की साफ-सफाई एवं वहां की बच्चों की पढ़ाई से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को देखकर एसडीम सदर ने प्रसन्नता

व्यक्त की।
बुलंदशहर की सदर तहसील के उपजिलाधिकारी श्रीमती रेनू सिंह ने बताया कि गांव में बनी लाइब्रेरी की सभी व्यवस्थाएं बहुत बेहतर थी। उन्होंने बताया कि गांव में बनी निशुल्क आधुनिक लाइब्रेरी बच्चों को पढ़ने एवं आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध हो रही है।

उन्होंने बताया कि गांव के ग्रामीणों के द्वारा जानकारी मिली कि अभी 2 वर्ष में लगभग गांव के डेढ़ दर्जन बच्चे सरकारी नौकरियों पर नियुक्त हुए हैं।
चौधरी प्रवीण भारतीय ने उप जिलाधिकारी महोदय से गांव के तालाबों की साफ-सफाई एवं बच्चों को खेलने के लिए खेल के मैदान बनवाने की मांग की।

इस दौरान- मनजीत मंडार बालेश्वर गुर्जर सतीश लोधी विकास मंडार सुभाष भड़ाना नितिन मुखिया बॉबी गुर्जर ललित मंडार प्रेमपाल लोधी मुकेश लोधी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button