क्राइम

नए साल के जश्न के बीच दिल्ली में बहुत ही खौफनाक वारदात, कार सवार लड़कों ने लड़की को 4KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत

राजधानी, रफ्तार टुडे। दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नए साल के जश्न के बीच कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा।

इससे लड़की की मौत हो गई यह जानकारी दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी है।

इस सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़की लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी। लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे। शरीर का ज्यादातर शरीर रोड पर रगड़कर गायब हो चुका था। उसकी लाश बीच सड़क पर पड़ी हुई थी।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button