शिक्षा

CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड 12वीं में 87.98% बच्चे पास, देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे टॉप किया है

ग्रेटर नोएड, नोएडा रफ़्तार टुडे। CBSE 12th Result 2024: सीबीएसई बोर्ड ने बहुप्रतीक्षित कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। कक्षा 12वीं के छात्र तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकतें हैं। इस बार कक्षा 12वीं में 87.98% बच्चे पास हुए हैं। छात्र सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट्स की आधिकारिक वेबसाइट (results.cbse.nic.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकतें हैं।

त्रिवेंद्रम सबसे आगे

सीबीएसई बोर्ड 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 91.52 रहा। जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 85.12 फीसदी रहा। लड़कों के मुकाबले 6.40 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। देश भर में त्रिवेंद्रम सबसे आगे है। यहां का पास प्रतिशत 99.91 है। दिल्ली वेस्ट का पास 95.64 प्रतिशत रहा। दिल्ली ईस्ट का 94.51 फीसदी रहा है। टॉपर की घोषणा नहीं हुई है।

आज बेटा हर्षित गौड ने 12th क्लास CBSE में 90% अंक प्राप्त कर अपने स्कूल दिल्ली पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में प्रथम स्थान प्राप्त किया बहुत-बहुत बधाई, हर्षित गौड़ ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर शर्मा का पोता है और रोटरी क्लब के ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष कपिल शर्मा का बेटा है।

लड़कियों का पास प्रतिशत- 91.52

लड़कों का पास प्रतिशत- 85.12

ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत- 50.00

Related Articles

Back to top button