दादरीशिक्षा

Dadri Sant Hood School News : मेजर ध्यानचंद की जयंती पर सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल, में राष्ट्रीय खेल दिवस का भव्य आयोजन

पिंक सिटी रोड, दादरी, रफ़्तार टुडे। सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल ने आज पूरे उत्साह और जोश के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया। यह विशेष दिन भारतीय हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो 29 अगस्त 1905 को जन्मे थे और जिन्हें “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है।

विद्यालय के परिसर में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन खेलों के आयोजन का नेतृत्व विद्यालय के पीटीआई अध्यापकों ललित, देवेंद्र, और निक्की ने किया। सभी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मेजर ध्यानचंद के असाधारण खेल कौशल और उनकी महान उपलब्धियों के कारण ही यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास ही नहीं बल्कि मानसिक और सामाजिक विकास का भी महत्वपूर्ण साधन है।

इसके अलावा, डॉ. शर्मा ने बताया कि इस दिन भारत के राष्ट्रपति विभिन्न खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों और कोचों को प्रतिष्ठित पुरस्कारों, जैसे राजीव गांधी खेल रत्न, अर्जुन पुरस्कार, और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित करते हैं।

विद्यालय के मेनेजर संदीप शर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों और स्टाफ को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं और मेजर ध्यानचंद की स्मृति को नमन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में और अधिक मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि खेलों के प्रति जागरूकता और उनके महत्व को समझाने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी साबित हुआ।

हैशटैग:

NationalSportsDay #MajorDhyanChand #SaintHoodConvent #RaftarToday

🛑 Raftar Today व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को टच करें।

Follow the Raftar Today channel on WhatsApp

Twitter (X): Raftar Today (@raftartoday)

रफ़्तार टुडे की न्यूज

Related Articles

Back to top button