गौतमबुद्ध नगरग्रेटर नोएडाटॉप न्यूजताजातरीन

Breaking News : पटेल जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए गुर्जर महासभा ने कसी कमर, 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, ग्रेटर नोएडा की बैठक में बनी रणनीति, “पटेल राष्ट्रीय एकता और संगठन शक्ति के प्रतीक”, “एकजुट समाज–सशक्त समाज” का दिया संदेश: राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिचंद्र भाटी

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, विनोद नागर, यशवीर नागर, रामकेश चपराना, पंकज रोसा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी, प्रेमकृष्ण आर्य, बाबू सिंह आर्य, अरुण भाटी, डीब्लू सिंह मुंडन, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संजय छोकर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सुनील भाटी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बबली कसाना, बागपत जिलाध्यक्ष कर्मवीर तोमर, सिंह राज गुर्जर, अनिल खारी, नमित भाटी, विजयपाल कसाना, ब्रजवीर प्रमुख, जितेंद्र नागर, सरगम लोहिया, संतराम भाटी, बेगराज प्रधान और तेजपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 29 अक्टूबर को नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में प्रस्तावित पटेल जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को ग्रेटर नोएडा में महासभा की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारियों ने तैयारियों पर मंथन करते हुए समाज के लोगों से एकजुट होकर दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया।

ग्रेटर नोएडा में हुई महत्वपूर्ण बैठक

गामा-2 स्थित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सविंदर भाटी के कार्यालय पर आयोजित बैठक एवं परिचय सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिचंद्र भाटी ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सविंदर भाटी ने किया। बैठक में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा समेत विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे महासभा के पदाधिकारियों तथा समाज के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 29 अक्टूबर को होने वाले पटेल जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पदाधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों से समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को तालकटोरा स्टेडियम तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की।

“पटेल राष्ट्रीय एकता और संगठन शक्ति के प्रतीक”

राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिचंद्र भाटी ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय एकता, दृढ़ संकल्प और संगठन शक्ति के प्रतीक हैं। उनकी जयंती के अवसर पर समाज की व्यापक भागीदारी के माध्यम से एकता, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक उत्थान, युवा सशक्तिकरण और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटेल जयंती समारोह समाज को एक मंच पर लाने का अवसर है। इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ने की जिम्मेदारी दी जा रही है।

“एकजुट समाज–सशक्त समाज” का दिया संदेश

महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी सविंदर भाटी ने “एकजुट समाज–सशक्त समाज” का संदेश देते हुए समाज के लोगों से 29 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र संपर्क किया जाएगा। संगठन का प्रयास रहेगा कि दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाज के लोग समारोह में शामिल हों।

सिर्फ समारोह नहीं, एकजुटता का प्रदर्शन

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह कसाना ने कहा कि 29 अक्टूबर का आयोजन केवल एक समारोह तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह समाज की एकजुटता, स्वाभिमान और संगठन शक्ति को प्रदर्शित करने का बड़ा अवसर होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, रोजगार, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी जैसे विषयों पर भी लगातार काम करने की आवश्यकता है। पटेल जयंती समारोह के माध्यम से इन मुद्दों पर समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष केपी सिंह कसाना, जयप्रकाश विकल, विनोद नागर, यशवीर नागर, रामकेश चपराना, पंकज रोसा, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुंदर चौधरी, महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू चौधरी, प्रेमकृष्ण आर्य, बाबू सिंह आर्य, अरुण भाटी, डीब्लू सिंह मुंडन, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष संजय छोकर, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर, सुनील भाटी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष अशोक भाटी, गाजियाबाद जिलाध्यक्ष बबली कसाना, बागपत जिलाध्यक्ष कर्मवीर तोमर, सिंह राज गुर्जर, अनिल खारी, नमित भाटी, विजयपाल कसाना, ब्रजवीर प्रमुख, जितेंद्र नागर, सरगम लोहिया, संतराम भाटी, बेगराज प्रधान और तेजपाल प्रधान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के अंत में पदाधिकारियों ने समाज के लोगों से अपील की कि वे 29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचकर सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती समारोह को ऐतिहासिक बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button