आम मुद्देताजातरीनदेशप्रदेशब्लॉगमनोरंजनराजनीति

यह कवि और केजरीवाल से 36 का आंकड़ा रखने वाले हो सकते हैं नोएडा से भाजपा या सपा प्रत्याशी ?

कुमार विश्वास हो सकते हैं नोएडा से भाजपा या सपा प्रत्याशी?

 

भाजपा और सपा के शीर्ष नेतृत्व से कुमार विश्वास की वार्ता चल रही है। दोनों दरवाजे कुमार विश्वास ने खुले रखे हुएं हैं।

­

रफ्तार टुडे । कल से आज तक पूरे दिन राजनैतिक गलियारों में यह चर्चा गरम रही की देश के सबसे लोकप्रिय कवि पंडित कुमार विश्वास हो सकते हैं नोएडा से प्रत्याशी। विश्वस्त सूत्रों से खबर है की भाजपा और सपा के शीर्ष नेतृत्व से कुमार विश्वास की वार्ता चल रही है। दोनों दरवाजे कुमार विश्वास ने खुले रखे हुएं हैं भारतीय जनता पार्टी के लिए नोएडा विधानसभा इस बार बड़ा सिर दर्द बनी हुई है। पार्टी के सर्वे में ब्राह्मण वोट लगभग ढाई लाख हैं जबकि वर्तमान विधायक पंकज सिंह ठाकुर हैं ठाकुर मतदाता 25 हजार के आसपास हैं।

 

इन परिस्थितियों को भांपकर समाजवादी पार्टी कुमार विश्वास जैसे बड़े चेहरे पर दांव लगा कर नोएडा सीट को अपनी झोली में डालना चाहती है। उधर बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व भी यह जान रहा है कि पंकज सिंह जनता में सहज सुलभ उपलब्ध नहीं होते उनसे बात करने के लिए भी लोग तरसते है। कोई ऐसा माध्यम नहीं है जिससे उनसे तुरंत बात की जा सके।

 

उधर नोएडा की जनता का मानना है कि पंकज सिंह इस बार बुरी तरह चुनाव हारने जा रहें है नोएडा का भाजपा संगठन यह बात दबी जुबान मे स्वीकार करता है। सब जानते हुए भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र होने के कारण पंकज सिंह का विरोध संगठन नहीं कर पा रहा हैं लेकिन पार्टी का नेतृत्व यह बात अच्छी तरह समझ रहा है कि *पंकज सिंह की रहा इस बार आसान नहीं है*

 

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली में पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्वास को नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ाना चाहते हैं लेकिन पिछले दिनों लखनऊ में मुलायम सिंह यादव से कुमार विश्वास की मुलाकात साथ मे अखिलेश यादव की उपस्थिति मायने रखती है

विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि अखिलेश यादव चाहते हैं कि कुमार विश्वास नोएडा विधानसभा से चुनाव लड़ें *कुमार विश्वास की लोकप्रियता के सामने कोई भी पार्टी या प्रत्याशी ठहर नहीं पाएगा।            *अब देखते हैं पार्टी पंकज सिंह को लखनऊ या साहिबाबाद कहाँ से चुनाव लडाती है।

Related Articles

Back to top button