Uncategorizedताजातरीनदेशप्रदेशराजनीति

ब्राह्मण विरोध को रोकने दादरी आ रहें हैं कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, कट सकता है दादरी विधायक का टिकट

कट सकता है दादरी विधायक का टिकट, प्रणीत भाटी, नवाब सिंह नागर और बेवन नागर प्रमुख उम्मीदवार

गौतमबुद्धनगर जिले में तीन विधान सभा क्षेत्र है
नोएडा दादरी जेवर जिनमें ब्राह्मण वोट नोएडा में 300000 लाख वोट

 

 

रफ्तार टुडे । दादरी मे 200000 लाख व जेवर में 50 हजार ब्राह्मण वोट हैं। भाजपा लगातार ब्राह्मण समाज की अनदेखी करती आ रही है। नोएडा से पंकज सिंह व जेवर से धीरेन्द्र सिंह दोनो ठाकुर(राजपूत) समाज से है।जबकि नोएडा पर 20 हजार ठाकुर वोट है व जेवर पर 35 हजार ठाकुर वोट है। ब्राह्मण समाज एक मुस्त बीजेपी को वोट देता आया है।

लेकिन लगातार ब्राह्मण समाज की उपेक्षा से नौजवानों मे भारी आक्रोश है। फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से दादरी और जीवन विधायक का विरोध कर रहे हैं। यदि इस बार भी भाजपा ने तीन विधान सभाओं मे एक जगह भी ब्राह्मणों को टिकट नही दिया तो ब्राह्मण करेगा बीजेपी का बहिष्कार। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम ना छापने की शर्त पर ये बात रफ्तार टुडे से को बताई।

रफ्तार टूडे के संवाददाता ने जब नोएडा के ब्राह्मण बहुल गांव निठारी,बरौला,भंगेल का दौरा किया तो ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों ने बीजेपी से साफ नाराजगी व्यक्त की। यही हाल दादरी के गांव कुलेशरा, गुलावली, ब्रहम्पुरी, दादरी मे भी नजर आई। लोगों का मानना है कि अब ब्राह्मणों का वोट भाजपा को नही जायेगा।

बीजेपी ब्राह्मण समाज की घोर उपेक्षा कर रही है। चाहे सरकार में हों या संगठन में ब्राह्मणों को भाजपा ने किनारे लगा दिया है। जेवर में 20 गांव ब्राह्मण बहुल है, लेकिन विधायक हो या ब्लाक प्रमुख सभी पदों से ब्राह्मणों का सफाया भाजपा ने कर दिया है।

ब्राह्मण बहुल गाँव भाईपुर, कलूपुरा, बनवारीपुर का दौरा करने पर लोगों ने कहा की इस बार भाजपा को ब्राह्मण समाज वोट नही करेगा,थाने पुलिस तहसील पटवारी सभी जगह ब्राह्मणों का उत्पीड़न हो रहा है
सरकार मे एक जाति विशेष के लोगों का बोल बाला है।

 

जब “रफ्तार टूडे” ने बताया कि कल ब्राह्मण समाज की बात सुनने कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा दादरी आ रहें है तो एक ब्राह्मण नौजवान ने साफ कहा की अब देर हो चुकी है, यदि तीन विधानसभाओं मे से एक टिकट ब्राह्मण को नही दिया तो ब्राह्मण समाज पूरे जिले में बीजेपी का विरोध करेगा। जिले मे लगातार ब्राह्मणों के विरोध को देखकर लगता है कि भाजपा की राह इस बार कठिन है।।

Related Articles

Back to top button