आम मुद्दे

अन्ना हजारे का 86 वां जन्मदिवस करप्शन फ्री इंडिया ने मनाया

ग्रेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। देश के वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे का 86 वां जन्मदिवस कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा 2 स्थित डॉ दीपक शर्मा जी के दफ्तर पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने मनाया गया। अन्ना हजारे जी के जन्मदिन पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर बधाई दी एवं अन्ना हजारे जी के उत्तम स्वास्थ्य वह लंबी आयु की कामना की।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि देश के वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे जी का 86 वां जन्मदिवस ग्रेटर नोएडा के सेक्टर गामा 2 में मनाया। अन्ना हजारे जी के जन्मदिवस पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि अन्ना हजारे जी ने अपने आप को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बताया कि अन्ना हजारे ने जल बचाओ, भूमि बचाओ, आरटीआई, लोकपाल शिक्षा में सुधार एवं टोल टैक्स आमजन को रियायत जैसे कानून बनवाकर देश के लोगों को लाभ दिलाया है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि देश के युवा समाजसेवियों को अन्ना हजारे से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि अन्ना हजारे ने अपने जीवन में निस्वार्थ भावना के साथ विभिन्न क्षेत्रों में कार्य किया है। आज अन्ना हजारे समाज सेवा एवं समाज सुधार के क्षेत्र में मिसाल के रूप में माने जाते हैं।

इस दौरान- संगठन के प्रदेश सलाहकार डॉ दीपक शर्मा एडवोकेट अनिल भाटी सत्येंद्र कपासिया विजय शर्मा सुमित शर्मा सतेन्द्र चौधरी योगेश शर्मा विकास सक्सेना रविंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button