आम मुद्दे

BIG BREAKING: नोएडा व ग्रेटर नोएडा में यूफ्लेक्स के 20 ठिकानों पर आईटी के छापे

नोएडा, रफ्तार टुडे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यूफ्लेक्स कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की। कंपनी के देशभर में 64 ठिकानों और नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 20 ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। बताया गया कि कंपनी की ओर से टैक्स चोरी और अनएकाउंटेंड ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है। जिसके बाद पहले सर्वे किया गया। काफी दिनों से कंपनी के एकाउंट्स पर नजर रखी जा रही थी। जिसके बाद अब सर्च चलाया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक देशभर में यूफ्लेक्स ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सुबह करीब पांच बजे नोएडा के सेक्टर-4 स्थित यूफ्लेक्स के आफिस में रेड की गई।

इस दौरान पांच टीमें यहां सर्च कर रही है। एकाउंट सेक्शन के लोगों को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। उनके मोबाइल और लैपटॉप से इंफोर्मेशन व एकाउंट ट्रांजेक्शन की डिटेल निकाली जा रही है। बताया गया कि लेन देन में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है।

यूफ्लेक्स ग्रुप के देश भर के 64 ठिकानों पर एक साथ सुबह पांच बजे कार्रवाई शुरू की गई। जिसमें दिल्ली, गुजरात, एमपी, तमिलनाडु सहित अन्य लोकेशन है। नोएडा में 20 स्थानों पर कार्रवाई की जा रही है।

gaurav singh
Gaurav Singh

Related Articles

Back to top button