ग्रीन बेल्ट पर कब्जे के प्रयास के खिलाफ भड़के निवासी, तालाबंदी की चेतावनी, कावेरी बिल्डर पर प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। सेक्टर डेल्टा-1 की ग्रीन बेल्ट पर कथित कब्जे के प्रयास को लेकर स्थानीय निवासियोंऔर आरडब्ल्यूए ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। फैडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष देवेंद्रटाइगर के नेतृत्व में यह प्रदर्शन किया गया, जिसमें कावेरी बिल्डर पर अधिकारियों की मिलीभगत से ग्रीन बेल्ट केकार्य को रुकवाकर कब्जा करने का आरोप लगाया गया।
निवासियों का कहना है कि सेक्टर का आवंटन वर्ष 1994 में हुआ था और उसी समय ग्रीन बेल्ट विकसित की गईथी, लेकिन अब बिल्डर उस सार्वजनिक जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहा है। विरोध स्वरूप आरडब्ल्यूएडेल्टा-1 ने सांकेतिक प्रदर्शन कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नवनियुक्त सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अजय शर्मा कोज्ञापन सौंपा।
फेडरेशन के महासचिव ऋषिपाल ने आरोप लगाया कि शहर में बड़े स्तर पर व्यावसायिक भूखंडों का आवंटन कियागया है और बिल्डर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। वहीं प्रमोद भाटी ने कहा कि पहले प्राधिकरण ने ग्रीन बेल्ट केनाम पर आवंटियों से लोकेशन चार्ज वसूला और अब उसी जमीन को बिल्डर को देने की कोशिश की जा रही है।
बोबी भाटी और आलोक नागर ने कहा कि सेक्टर में बिल्डरों द्वारा खुलेआम नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।मकानों में दरारें आ रही हैं और सड़कों पर भी कब्जे किए जा रहे हैं। फेडरेशन के पूर्व महासचिव दीपक भाटी नेप्राधिकरण पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ अधिकारी नियमों को दरकिनार कर कार्य कर रहे हैं, जो पूरीतरह गलत है।
फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि सेक्टर डेल्टा-1 की ग्रीन बेल्ट की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल सहित अन्यआवश्यक कार्य जल्द शुरू नहीं किए गए, तो एक सप्ताह बाद होने वाली बोर्ड बैठक के दिन पूरे शहर को जोड़करप्राधिकरण पर तालाबंदी की जाएगी।
इस मामले में सब डिविजनल मजिस्ट्रेट अजय शर्मा ने ज्ञापन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन केदौरान बड़ी संख्या में सेक्टर के निवासी मौजूद रहे और सभी ने एकजुट होकर ग्रीन बेल्ट को बचाने की मांग उठाई।



