आम मुद्दे

इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा ने वृदाश्रम में दिया राशन एवं पंखे

गेटर नोएडा, रफ्तार टुडे। इनर व्हील क्लब नवीन ग्रेटर नॉएडा ने खुशियों की ओर वृदाश्रम में रह रहे पीड़ित,असहाय जरूरतमंद , मानव सेवा हेतु दो महीने का राशन एवं पंखो की व्यवस्था करवाई। क्लब अध्यक्ष अनीता सिंगला, एडिटर मोनिका दुआ , सदस्य संतोष गुप्ता, ई पी पी सुनीता गर्ग ने बुजुर्गो की आवश्यकताओं के बारे में संचालक अशोक जी से चर्चा की एवं उनकी जरूरत अनुसार समय समय पे सामन प्रदान करने का बीडा उठाया। वहीँ उन्होंने बुजोर्गो से बात कर उनका मनन जाना।

आश्रम के वृद्धजन , संचालक आदि ने क्लब अध्यक्ष अनीता सिंगला एवं टीम को धन्यवाद् दिया एवं शुभकामनाएं दी। क्लब सदस्यों ने कहा अगर हम सब मिलकर इन असहाय बुजर्गो की मदद करें जो उनका जीवन खुशहाल बनाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button