आम मुद्दे

BJP BREAKING NEWS: भाजपा नेताओं पर हुए हमले का मुददा और गर्माया, भाजपा संगठन ने लगाए गंभीर आरोप

नोएडा, रफ्तार टुडे। भाजपा नेताओं पर हुए जानलेवा हमले का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले में कल भाजपा के जिला संगठन ने पुलिस कमिश्नर को एक व्यापक ज्ञापन सौंपा था। अब भाजपा के नेता लखनऊ जाकर इस मसले को मुख्यमंत्री व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सामने उठा रहे हैं।

ग्रेटर नोएडा में भाजपा नेता महेश शर्मा व संचित शर्मा उर्फ सिंगा पंडित पर दिन-दहाड़े सरेराह जानलेवा हमला हुआ था। विभिन्न संगठन इस मामले को अपने-अपने ढंग से उठा रहे हैं। कल भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी के नेतृत्व में इस मुद्दे पर पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में भाजपा संगठन ने पुलिस की कार्यप्रणाली को पूरी तरह से कठघरे में खड़ा किया है। सत्तारूढ़ पार्टी के संगठन द्वारा अपनी ही सरकार की पुलिस को आईना दिखाना बड़ी बात है। भाजपा के संगठन ने कल दिए गए ज्ञापन में जो भी लिखा है।

केन्द्र व प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हुए कातिलाना हमले के आठ दिन बाद भी हमलावर ”फरारÓÓ हैं। ऐसे में यह सवाल चौतरफा गूंज रहा है कि जब सत्ता में बैठी पार्टी के नेता ही सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता का क्या होगा?

भाजपा के जिलाध्यक्ष विजय भाटी आठ दिन बाद सिंगा पंडित पर हुए हमले के मामले में सामने आये। बता दें कि गत 3 नवंबर को सिंगा पंडित एवं भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल के अध्यक्ष महेश चंद शर्मा के ऊपर पी3 गोल चक्कर पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमें महेश चंद शर्मा बाल-बाल बच गए थे और सिंगा पंडित को हमलावरों ने पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया था। आज भी सिंगा पंडित अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं।

आठ दिन का समय बीत जाने के बाद जब पार्टी की पूरी तरह किरकिरी हो गई तब भाजपा के जिला अध्यक्ष कल कोरम पूरा करने के लिए पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसीपी को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। इस बात को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इतनी बड़ी घटना के बाद आठ दिन तक भाजपा के अध्यक्ष व उनका संगठन कहां सो रहा था।

गौतम बुद्ध नगर से लेकर लखनऊ तक गर्म है उसके बावजूद भी जिला अध्यक्ष के कान पर 8 दिन तक जू नहीं रेंगी। कल उन्होंने दबे मन से पार्टी पदाधिकारियों के साथ एसीपी के यहां पहुंच कर ज्ञापन देकर खानापूर्ति करने की कोशिश की है। एक तरफ भाजपा की प्रदेश एवं केंद्र में सरकार है वहीं दूसरी ओर भाजपा के ही लोग गुंडों से पिट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button