प्रदेशराजनीति

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का दुश्मन बनना पड़ा भारी, जेल में कटेगी जिंदगी, राजनीती चमकाने के प्रयास में योगी आदित्यनाथ की डी फैक वीडियो शेयर कर फंसा तथाकथित मजदूर नेता गिरफ्तार

नोएडा, रफ्तार टुडे । योगी आदित्यनाथ की वॉयरल डीफैक वीडियो पोस्ट करने के मामले ने तहलका मचा दिया है. साइबर सेल ने इस संदर्भ में एक व्यक्ति को नोएडा से गिरफ्तार भी किया है।

डीफैक वीडियो में योगी से मोदी पर सवाल

नोएडा में रेहड़ी पटरी एसोसिएशन से संबंधित व्यक्ति श्याम गुप्ता द्वारा परसों योगी आदित्यनाथ का डीफैक वीडियो ट्वीटर हेंडल पर शेयर किया, इस वीडियो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रधानमंत्री मंत्री नरेन्द्र मोदी को लेकर फर्जी ढंग से बोलते दिखाया गया है. यूजर द्वारा ये वीडियो पोस्ट में कई लोगों जिनमें योगी आदित्यनाथ कार्यालय भी सम्मलित है को टैग किया गया है।

पिछले काफी समय से भाजपा पर कटाक्ष कर रहे थे श्याम गुप्ता

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्याम गुप्ता अपने सोशल मीडिया हैंडलों पर भाजपा पर एवं नोएडा प्राधिकरण पर सवाल उठाते रहे हैं, आये दिन वह मीडिया के कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लगाते दिखाई देते रहे हैं।

रेहड़ी पटरी वालों की आवाज उठाने के बहाने राजनीति चमकाने का प्रयास?

श्याम गुप्ता का जब नगाड़ा मीडिया टीम ने ट्वीटर अकाउंट देखा तो पता चला कि रेहड़ी पटरी वालों की आवाज उठाने के बहाने अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास कर रहे थे, वह सत्ताधारी पार्टी पर उन मुद्दों पर आरोप लगा रहे थे जिनमें भाजपा शामिल भी नही थी।

अपने आपको गरीबों का नेता कहने वाले एक व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से दुश्मनी बहुत भारी पड़ी है। यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में रहकर उत्तर प्रदेश के मुखिया CM योगी से दुश्मनी निभा रहा था। उत्तर प्रदेश पुलिस ने CM योगी के दुश्मन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। यह मामला उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में चर्चा का विषय बन गया है। उत्तर प्रदेश के CM योगी के दुश्मन ने डीपफेक वीडियो चलाकर CM योगी के विरूद्ध बड़ी साजिश रची थी।

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दुश्मनी से जुड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश के नोएडा शहर में स्थित बरौला गांव के रहने वाले CM योगी के इस दुश्मन को उत्तर प्रदेश पुलिस की साइबर सेल ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। दरअसल अचानाक उत्तर प्रदेश के CM योगी का एक फर्जी वीडियो ( डीपफेक वीडियो) सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। फर्जी वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम ने उत्तर प्रदेश के नोएडा क्षेत्र में स्थित बरौला गांव से श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। श्याम किशोर गुप्ता अपने आपको गरीबों का रक्षक तथा उत्तर प्रदेश रेहड़ी-पटरी संचालक एसोसिएशन का अध्यक्ष बता रहा है। वह तथाकथित सामाजिक कार्यकर्ता बनकर घूमता था।

CM योगी से दुश्मनी झलक रही है डीपफेक वीडियो में

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना दुश्मन मानने वाले श्याम किशोर गुप्ता ने अपने टवीटर हैंडल (X) पर एक डीपफेक वीडियो अपलोड किया था। वह पूरा इंटैलीजेंस के द्वारा तैयार किया गया था। इस डीपफेक वीडियो में उत्तर प्रदेश के CM योगी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरूद्ध बोलते हुए दिखा गया था। देखते ही देखते यह वीडियो उत्तर प्रदेश समेत पूरे भारत में वायरल होने लगा था। डीपफेक वीडियो वायरल होता हुआ देखकर उत्तर प्रदेश पुलिस तुरंत हरकत में आई और फर्जी वीडियो अपलोड करने के जुर्म में श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। अब उत्तर प्रदेश के CM योगी को अपना दुश्मन मानने वाले इस गुप्ता को उत्तर प्रदेश की जेल में ही अपना जीवन काटना पड़ेगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button