नोएडाउत्तर प्रदेशराजनीति

Breaking News : “नोएडा में सियासी तापमान हाई, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, ‘महिला आरक्षण पर विपक्ष की राजनीति बेनकाब!’ 2027 का ट्रेलर शुरू?”, महिला आरक्षण पर घमासान—‘विरोध नहीं, राजनीति कर रहा विपक्ष’”

UP BJP President Pankaj Chaudhary says, opposition doing politics on woman’s Reservation bill


नोएडा, रफ़्तार टूडे। नोएडा में आज सियासी पारा उस वक्त चढ़ गया जब पंकज चौधरी (उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री) ने पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शहर का दौरा किया और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। महिला शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने समाजवादी पार्टी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ये दल इस महत्वपूर्ण मुद्दे को 2027 के विधानसभा चुनाव में राजनीतिक हथियार बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

महिला आरक्षण पर घमासान—‘विरोध नहीं, राजनीति कर रहा विपक्ष’

पंकज चौधरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिला शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्षी दल महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इसकी कमियां गिनाकर जनता को गुमराह करना चाहता है, जबकि वास्तविकता यह है कि यह कानून महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आने वाले 2027 विधानसभा चुनाव में यह मुद्दा बड़ा राजनीतिक केंद्र बनने वाला है।

“नोएडा से विपक्ष पर बड़ा हमला—परिवारवाद और तुष्टिकरण पर सवाल”

सेक्टर-70 स्थित शौर्या मिस्टिक बैंक्वेट में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी को ‘परिवारवादी पार्टी’ करार दिया। उनका कहना था कि महिला आरक्षण लागू होने से ऐसे दलों की राजनीति पर सीधा असर पड़ेगा, क्योंकि यह कानून राजनीतिक प्रतिनिधित्व को व्यापक और संतुलित बनाएगा। उन्होंने विपक्ष पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दल मुस्लिम आरक्षण की बात कर रहे हैं, जबकि पहले तीन तलाक जैसे मुद्दों पर उनका रुख अलग था।

1004255105
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का हमला, ‘महिला आरक्षण पर विपक्ष की राजनीति बेनकाब!

पश्चिम यूपी नेतृत्व भी हमलावर—विपक्ष की रणनीति पर सवाल”

इस मौके पर सतेन्द्र सिसोदिया (पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष) ने भी विपक्षी दलों की रणनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस महिला शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर इसे 2027 चुनाव का मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जनता उनके इस राजनीतिक एजेंडे को समझ चुकी है।

“कैप्टन विकास गुप्ता का बयान—‘विरोधाभास में फंसा विपक्ष’”

कैप्टन विकास गुप्ता ने भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का रुख पूरी तरह विरोधाभासी है। उन्होंने कहा कि जो दल पहले तीन तलाक बिल का विरोध कर रहे थे, आज वही मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की बात कर रहे हैं। उनके अनुसार, यह केवल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा प्रयास है, जिसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है।

“बड़े नेताओं की मौजूदगी—नोएडा बना सियासी केंद्र”

इस प्रेसवार्ता में पंकज सिंह (नोएडा विधायक) समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इनमें प्रमुख रूप से नवाब सिंह नागर, सुभाष यदुवंशी, अश्वनी त्यागी, डिंपल आनंद, संजय बाली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिला मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन की एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर रणनीतिक तैयारी के संकेत भी साफ तौर पर देखने को मिले।

“जन आक्रोश अभियान से जुड़ा संदेश—देशभर में आंदोलन की तैयारी

बताया गया कि लोकसभा में महिला शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ी परिस्थितियों के बाद भाजपा देशभर में जन आक्रोश महिला अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत नोएडा में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां से विपक्ष के खिलाफ सख्त संदेश देने की कोशिश की गई।

2027 का सियासी संग्राम—नोएडा से शुरू हुआ नैरेटिव?

आज की इस प्रेसवार्ता ने साफ कर दिया है कि महिला आरक्षण का मुद्दा आने वाले समय में राजनीतिक बहस का केंद्र बनने वाला है। नोएडा से उठी यह सियासी आवाज अब पूरे प्रदेश में गूंज सकती है, और 2027 के विधानसभा चुनाव में इसका असर साफ तौर पर देखने को मिल सकता है।

रफ़्तार टूडे की न्यूज

Gaurav sharma
Abhishek Sharma

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button