गौतमबुद्ध नगर
-
Dadri MLA News : “गाँव-गाँव पहुंचा जनसंपर्क, दादरी में ‘गाँव चलो अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार”, विधायक तेजपाल नागर ने दर्जनों गांवों में किया दौरा, ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुनी समस्याएं, “मोदी-योगी नेतृत्व में हो रहा अभूतपूर्व विकास”
दादरी, रफ़्तार टूडे । दादरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “गाँव चलो अभियान” के तहत…
Read More » -
Dadri MLC News : “गांव-गांव पहुंची सरकार, ‘गांव चलो अभियान’ में नेताओं ने सुनी जनता की आवाज, योजनाओं की दी सीधी जानकारी”, बादलपुर मंडल के कई गांवों में जनसंवाद, एमएलसी श्रीचंद शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने किया सीधा संपर्क अभियान
दादरी, रफ़्तार टूडे । दादरी विधानसभा क्षेत्र में आज “गांव चलो अभियान” के तहत एक व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया…
Read More » -
ITS College News : “किताबों से निकलकर इंडस्ट्री तक, आईटीएस कॉलेज के छात्रों ने GeeksforGeeks में सीखी टेक की असली दुनिया”, औद्योगिक भ्रमण में छात्रों को मिला रियल-टाइम आईटी अनुभव, डेटा स्ट्रक्चर से लेकर प्रॉब्लम सॉल्विंग तक मिली गहरी समझ
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा स्थित आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा बी.टेक द्वितीय एवं…
Read More » -
BIG News : “संगठन को नई ताकत, अमित खारी तिलपता बने सूरजपुर मंडल मंत्री—कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर”, भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में उठाया बड़ा कदम, नवनियुक्त पदाधिकारी ने जताया आभार और संकल्प, विधायक तेजपाल नागर का जताया आभार
ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। ग्रेटर नोएडा से राजनीतिक गलियारों में एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है, जहां भारतीय जनता पार्टी…
Read More » -
Breaking News : “सैलरी रुकी तो फूटा गुस्सा, इस हॉस्पिटल के बाहर कर्मचारियों का हंगामा, प्रबंधन पर गंभीर आरोप!”, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सैकड़ों कर्मचारियों का प्रदर्शन—तनख्वाह में देरी और ओवरवर्क को लेकर बवाल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट, रफ़्तार टूडे । ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां…
Read More » -
Noida Breaking News : ‘जश्न से जनाज़ा’, नोएडा के 80 फीट गहरे गड्ढे ने निगल ली ज़िंदगी—सुरक्षा लापरवाही या कुछ और बड़ा राज?
नोएडा, रफ़्तार टूडे । नोएडा के सेक्टर-94 से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 23 वर्षीय छात्र की पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा न केवल एक परिवार केलिए अपूरणीय क्षति बन गया, बल्कि शहर में निर्माण स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गयाहै। मृतक छात्र की पहचान हर्षित के रूप में हुई है, जो अपने दोस्तों के साथ परीक्षा समाप्त होने के बाद जश्नमनाने के लिए बाहर निकला था। लेकिन कुछ ही पलों में खुशी का यह पल एक भयावह त्रासदी में बदल गया। जश्न का प्लान, लेकिन बन गया मौत का मंजर प्राप्त जानकारी के अनुसार, हर्षित अपने तीन दोस्तों के साथ सेक्टर-94 स्थित एक खाली प्लॉट पर पहुंचा था।इस प्लॉट में निर्माण कार्य के चलते एक बड़ा गड्ढा बना हुआ था, जिसमें बारिश का पानी भरकर एक गहरी झीलजैसा रूप ले चुका था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान हर्षित पानी में उतर गया। शुरुआत में सब कुछ सामान्यलगा, लेकिन अचानक वह गहरे हिस्से में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिशकी, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 80 फीट गहरा गड्ढा, लेकिन सुरक्षा का नामोनिशान नहीं घटनास्थल पर मौजूद गड्ढा करीब 80 फीट गहरा बताया जा रहा है, जो किसी भी व्यक्ति के लिए जानलेवा साबितहो सकता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इतने खतरनाक स्थान पर न तो बैरिकेडिंग थी, न चेतावनीबोर्ड और न ही कोई सुरक्षा इंतजाम। स्थानीय लोगों और परिजनों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासनऔर संबंधित निर्माण एजेंसी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहतेसुरक्षा के उपाय किए गए होते, तो यह हादसा टल सकता था। तैराक होने के बावजूद क्यों नहीं बच पाया हर्षित? इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि हर्षित, जो कथित तौर पर एक अच्छा तैराक था, आखिरडूबा कैसे? प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वह पहले उथले पानी में था, लेकिन बाद में गहरे हिस्से में चला गया, जहां उसकापैर झाड़ियों या लोहे की ग्रिल में फंस गया। इसी वजह से वह बाहर नहीं निकल सका और डूब गया। हालांकि इसथ्योरी की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या की आशंका भी जांच के दायरे में पुलिस ने इस मामले को केवल एक दुर्घटना मानकर सीमित नहीं किया है, बल्कि हत्या की संभावना को भी जांचके दायरे में रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार, कॉल डिटेल, घटनास्थल की स्थिति और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पूरे घटनाक्रमकी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह महज हादसा था या इसकेपीछे कोई और कारण छिपा हुआ है। प्रशासन और बिल्डर पर उठे गंभीर सवाल इस घटना ने एक बार फिर शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करदिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई निर्माण स्थलों पर खुले गड्ढे, पानी भरे प्लॉट और असुरक्षित क्षेत्र आमबात हो गई है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में संबंधित बिल्डर और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाईहोनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। हादसा या लापरवाही—जवाब का इंतजार सेक्टर-94 में हुआ यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि शहरी विकास के नाम पर हो रही लापरवाही कागंभीर उदाहरण है।…
Read More » -
जेवर व दादरी विधायक ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाक़ात, क्षेत्र के विकास को लेकर हुई चर्चा, प्रस्तावित फिल्म सिटी मनोरंजन एवं मीडिया उद्योग को देगा नई दिशा
लखनऊ के कालीदास मार्ग स्थित आवास पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह और दादरी विधायक तेजपाल नागर नेउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर, जेवर और दादरी के विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चाकी। इस मौके पर नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं प्रस्तावित फिल्म सिटी की प्रगति को लेकर वार्ता हुई। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एशिया के प्रोजेक्ट्स में से एक है, जो उत्तरप्रदेश को वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने में मील का पत्थर सिद्ध साबित होगा। इसके माध्यम से न केवलऔद्योगिक विकास को गति मिलेगी, बल्कि लाखों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसरभी सृजित होंगे। जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने फिल्म सिटी को लेकर कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश को मनोरंजन एवं मीडियाउद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का कार्य करेगी। इससे प्रदेश में प्रतिभाओं को मंच मिलेगा तथा आर्थिकगतिविधियों में व्यापक वृद्धि होगी। इस मौके कर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी जनकल्याण से जुड़े विषयों परअपने विचार रखते हुए मुख्यमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट एवं फिल्म सिटी वअन्य परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अंत में जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व मेंउत्तर प्रदेश नए भारत के विकास के इंजन के रूप में स्थापित हो रहा है और आने वाले समय में प्रदेश निवेश, रोजगार और विकास के क्षेत्र में नई मिसाल कायम करेगा।
Read More »









