UP CM Yogi News : CM योगी का ग्रेटर नोएडा दौरा, यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 की तैयारियों का करा स्थलीय निरीक्षण, सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतज़ाम, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिनट-दर-मिनट शेड्यूल तय, तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में ग्रेटर नोएडा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टुडे। उत्तर प्रदेश की औद्योगिक पहचान और निवेश संभावनाओं को वैश्विक मंच पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम माना जाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 (UPITS-2025) अब अपने आयोजन से पहले सुर्खियों में है। इस मेगा इवेंट की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे। वे यहां इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों संग समीक्षा बैठक भी करेंगे। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि यह उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा, औद्योगिक प्रगति और निवेश संभावनाओं का विश्वस्तरीय मंच बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी का यह निरीक्षण दौरा आयोजन की सफलता की गारंटी माना जा रहा है।
अब सबकी निगाहें 25 सितंबर पर टिकी हैं, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मेगा शो का उद्घाटन करेंगे और यूपी को एक बार फिर निवेश और औद्योगिक क्रांति की नई दिशा देंगे।
सूत्रों के अनुसार, 25 से 29 सितंबर 2025 तक आयोजित होने वाले इस शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं करेंगे। ऐसे में मुख्यमंत्री का दौरा बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि वे संपूर्ण व्यवस्थाओं का स्थलीय मूल्यांकन करेंगे ताकि पीएम मोदी के आगमन से पहले कोई भी चूक न रह जाए।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम: मिनट-दर-मिनट शेड्यूल तय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आधिकारिक कार्यक्रम पूरी तरह से फिक्स है। वे दोपहर 12:55 बजे मथुरा के फराह स्थित दीनदयाल धाम हेलीपैड से उड़ान भरेंगे और लगभग 1:25 बजे गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) के हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से सीधे उनका काफिला एक्सपो मार्ट की ओर बढ़ेगा।
दोपहर 1:40 से 2:45 बजे तक सीएम योगी इंडिया एक्सपो मार्ट में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की तैयारियों का जायजा लेंगे और फिर एक विस्तृत समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद वे 2:55 बजे जीबीयू हेलीपैड पहुंचेंगे और 3:00 बजे गाजियाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरे में ग्रेटर नोएडा
मुख्यमंत्री योगी के आगमन को लेकर ग्रेटर नोएडा में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल सीपी राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है।
इस दौरान डीसीपी (DCP), एडीसीपी (ADCP) स्तर के अधिकारियों की निगरानी में बड़ी संख्या में सिविल पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और पीएसी बल की तैनाती की गई है। गुरुवार को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ब्रीफिंग भी आयोजित की गई थी, जिसमें एडिशनल डीसीपी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
प्रशासन भी हुआ एक्टिव
सीएम योगी के दौरे से पहले जिलाधिकारी मेधा रूपम (DM Medha Roopam) ने एक्सपो मार्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वीवीआईपी आगमन के दौरान सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की व्यवस्थाएं बिल्कुल निर्बाध रहें।
जिलाधिकारी मेधा रूपम की सख्त हिदायतें
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने एक्सपो मार्ट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वीवीआईपी आगमन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो।
डीएम ने साफ कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से मजबूत हो।
पार्किंग और ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्थित रहे।
सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर नजर रखी जाए।
सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए।
सीएम का विस्तृत कार्यक्रम
आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दोपहर 12:55 बजे मथुरा के फराह स्थित दीनदयाल धाम हेलीपैड से रवाना होकर 1:25 बजे ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) के हेलीपैड पर उतरेंगे।
इसके बाद वह सीधा इंडिया एक्सपो मार्ट पहुंचेंगे, जहां 1:40 से 2:45 बजे तक तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। समीक्षा बैठक समाप्त होने के बाद वह 2:55 बजे जीबीयू हेलीपैड से गाजियाबाद के लिए रवाना होंगे।

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025: निवेश का ग्लोबल मंच
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का यह तीसरा संस्करण है। इस आयोजन में देश-विदेश के सैकड़ों उद्योगपति, कारोबारी, उद्यमी और निवेशक शामिल होंगे।
यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश को न सिर्फ औद्योगिक राज्य के रूप में नई पहचान देगा बल्कि यहां की निवेश संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रस्तुत करेगा। इस आयोजन से रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी संभावना है।
मुख्यमंत्री योगी के निरीक्षण और प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित आगमन ने इस आयोजन को और ज्यादा प्रभावशाली और ऐतिहासिक बना दिया है।

जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से बढ़ा महत्व
इस निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ कई दिग्गज जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इनमें –
क्षेत्रीय नेता सत्येंद्र सिसोदिया
सांसद डॉ. महेश शर्मा
राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नगर
दादरी विधायक तेजपाल नगर
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह
इन नेताओं की मौजूदगी से साफ है कि प्रदेश सरकार इस आयोजन को लेकर कितनी गंभीर है और इसे सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।
ग्रेटर नोएडा का यह आयोजन उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, सांस्कृतिक विविधता और निवेश संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह निरीक्षण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रस्तावित उद्घाटन आयोजन को एक नई ऊंचाई देगा। यह सिर्फ एक ट्रेड शो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के नए औद्योगिक युग की शुरुआत है।



