आम मुद्दे

दादरी में आरक्षण घोषित होते ही दादरी से पूर्व दादरी बार अध्यक्ष एडवोकेट चाणक्य भाटी टिकट पाने के लिए टिकट की दौड़ में हुए शामिल

दादरी नगर पालिका, रफ्तार टुडे। दादरी नगर पालिका आरक्षण घोषित होते ही भाजपा से टिकट पाने के लिए तमाम बड़े चेहरे टिकट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। आने वाला समय बताएगा कौन खिलायेगा दादरी में कमल का फुल !

गौतमबुद्धनगर की एकमात्र दादरी नगर पालिका को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हो गई है। दादरी में आरक्षण घोषित होते ही दादरी से पूर्व दादरी बार अध्यक्ष एडवोकेट चाणक्य भाटी टिकट पाने के लिए टिकट की दौड़ में हुए शामिल हो गए है।
यहां अध्यक्ष पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के टिकट पर बड़े चहरे दावेदार हैं जो चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल दादरी नगर पालिका पर भारतीय जनता पार्टी की गीता पंडित पिछले 10 वर्षों से कब्जा है। लिहाजा, सबसे ज्यादा भागदौड़ भाजपा का टिकट हासिल करने के लिए हो रही है।

एडवोकेट चाणक्य भाटी ने पूर्व बार एसोसिएशन के पद पर भी रहे है तथा एक समाजसेवी भी है, उनका गुर्जर बिरादरी में जाना पहचाना नाम है, वेदा दीवार के प्रदर्शन के कारण उनकी काफी दादरी में काफी जान पहचान है। तथा एडवोकेट चाणक्य भाटी कई संस्थाओं के पद पर भी रह चुके हैं। इसलिए यह नाम कोई नहीं कह सकता कि चुनाव में नया नही है।

Related Articles

Back to top button