देशप्रदेश

Special Mahamuhurta for buying and investing on 28th October before Diwali after 677 years | 677 साल बाद दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को खरीदारी और निवेश का विशेष महामुहूर्त

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
orig untitled 3 1635100774
  • पूरे दिन रहेंगे सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग, गजकेसरी राजयोग भी

दीपावली के पहले पुष्य नक्षत्र में खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है। पुष्य नक्षत्र को खरीदारी के लिहाज से ही श्रेष्ठ माना जाता है। इस साल दीपावली के पहले 28 अक्टूबर को जो पुष्य नक्षत्र आ रहा है, वो कई मायनों में बहुत ही शुभ है। इसे खरीदारी और निवेश का महामुहूर्त भी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस बार जिस ग्रह दशा में ये योग बन रहा है, वो करीब 677 साल बाद है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक 28 अक्टूबर 2021 को पूरे दिन-रात पुष्य नक्षत्र रहेगा। गुरुवार होने से गुरु पुष्य का योग बनेगा। इस पूरे दिन में अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष को आने वाले इस योग में कोई भी वस्तु खरीदना शुभफल देने वाला होता है। पुष्य नक्षत्र के स्वामी शनि हैं। शनिवार को या शनि के नक्षत्र में जो भी कार्य किया जाता है, वह लंबे समय तक चलता है। निवेश भी लाभदायक होता है।

बृहस्पति देवताओं के गुरु हैं और शनि गुरु का सम्मान रखता है। बृहस्पति एवं शनि के मध्य कोई शत्रुता भी नहीं है। इसलिए, पुष्य नक्षत्र, गुरुवार को आना शुभकारी होता है। इस वर्ष गुरु एवं शनि, शनि के स्वामित्व वाली राशि में एक साथ गोचर करेंगे। दोनों मार्गी होंगे और इन पर चंद्र की दृष्टि भी होगी। जो गजकेसरी योग का निर्माण करेंगे। चंद्र धनकारक ग्रह है और यह योग सभी प्रकार से मंगलकारी होगा। 677 साल पहले, 5 नवंबर 1344 को भी गुरु-शनि की युति मकर राशि में रहते पुष्य योग गुरुवार को बना था।

इस दिन क्या-क्या खरीदना शुभ होता है
पुष्य नक्षत्र पर वैसी चीजें खरीदी जाती हैं, जिनका लाभ हम लंबे समय तक लेना चाहते हैं। गुरु ग्रह पीली वस्तुओं और धातुओं का कारक ग्रह है। इस कारण गुरु पुष्य में सोने की खरीदारी बहुत शुभ मानी जाती है। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है, शनि लोहे का कारक ग्रह है। इस कारण कार और दोपहिया वाहनों की खरीदारी भी शुभ होती है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी में निवेश जैसे प्लॉट, मकान, फ्लैट या दुकान आदि भी खरीदी या बुक की जा सकती है। कपड़े, अन्य धातुओं की ज्वेलरी, नए बर्तन, श्रृंगार सामग्री, मशीनरी, स्टेशनरी जैसी चीजें भी खरीदी जा सकती हैं।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button