ब्रेकिंग न्यूज़गौतमबुद्ध नगरटॉप न्यूजताजातरीननोएडा

Noida Park News : “कूड़े से कुदरत तक, नोएडा में खुला देश का पहला ‘जंगल सफारी आर्टिफिशियल ज़ू’, छह महाद्वीप, 3.50 लाख पौधे और 400 टन स्क्रैप से बना चमत्कारी पार्क!”, नोएडा में पर्यटन का नया युग, सेक्टर-94 में खुला ‘Nature Trail of Artificial Zoo’, विधायक पंकज सिंह ने किया लोकार्पण

नोएडा, रफ़्तार टूडे। नोएडा आज एक बार फिर इतिहास में दर्ज हो गया है, क्योंकि यहां सेक्टर-94 महमाया फ्लाईओवर के पास लगभग 18.27 एकड़ भूमि पर विकसित किए गए अनोखे और इको-फ्रेंडली “Nature Trail of Artificial Zoo (Waste to Wonder Park)” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अनोखे पार्क का लोकार्पण नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह और गौतमबुद्धनगर के सांसद प्रतिनिधि श्री संजय बाली द्वारा किया गया।

उद्घाटन समारोह में नोएडा प्राधिकरण के एमडी, एसीईओ, सिविल इंजीनियरिंग विभाग, लैंडस्केपिंग टीम और उद्यान से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इससे यह साफ हो गया कि नोएडा अब सिर्फ आईटी हब ही नहीं, बल्कि ग्रीन टूरिज़्म का हॉटस्पॉट भी बनने जा रहा है।

400 टन कचरे से बना ‘अद्भुत जानवरों का संसार’, Z-Tech India की देन

यह पार्क अपनी खास थीम और निर्माण शैली के कारण पूरे देश में अनोखा है। इसमें 400 टन स्क्रैप—जैसे लोहे के कबाड़, बिजली के तार, पुराने पोल, मेटल वेस्ट आदि—का उपयोग करके विभिन्न महाद्वीपों में पाए जाने वाले दुर्लभ और भव्य जीवों की आर्टिफिशियल प्रतिमाएँ बनाई गई हैं।

यह विशुद्ध रूप से Waste to Wonder कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जिसमें बेकार चीजों को कला के रूप में बदलकर एक अद्भुत अनुभव तैयार किया गया है।

प्रोजेक्ट को COM (Construction, Operation & Maintenance Basis) मॉडल पर तैयार किया गया है जिसे Z-Tech India ने विकसित किया।

दुनिया के छह महाद्वीपों का रोमांच एक ही पार्क में

पार्क को छह अलग-अलग थीम ज़ोन्स में बांटा गया है, जिनमें हर महाद्वीप की जैव विविधता, पशु-पक्षियों की आकृतियाँ और पर्यावरणीय विशेषताओं को दर्शाया गया है। ये ज़ोन हैं—

1. Australia Zone – कंगारू, कोआला, एमू और वहाँ की वनस्पतियों की नक़ल

2. Asia Zone – शेर, हाथी, बाघ, पांडा और एशिया की मशहूर हरियाली

3. Europe Zone – यूरोपीय वन्यजीव और ठंडे वातावरण का आभास

4. Africa Zone – जिराफ, ज़ेब्रा, हिप्पो और सफारी का फील

5. North & South America Zone – जगुआर, बाइसन, अल्पाका और विशेष वनस्पतियाँ

6. Aqua Zone – समुद्री जीवों की धातु से बनी आकर्षक मूर्तियाँ

हर ज़ोन में इस्तेमाल किए गए स्क्रैप से बनी आकृतियाँ बेहद आकर्षक और जीवंत दिखाई देती हैं, जो पार्क को एक अलग पहचान देती हैं।

3.50 लाख पौधों की हरियाली से सजा, ‘जंगल’ जैसा अनुभव

पार्क की सबसे अनोखी खूबी है—यहां लगाई गई लगभग 3.50 लाख पौधों की हरियाली, जो इसे एक असली जंगल जैसा एहसास कराती है।

शहर की तेज़ रफ्तार जिंदगी के बीच यह पार्क आगंतुकों को प्रकृति की गोद में ले जाता है। पेड़ों और पौधों की लंबी-चौड़ी विविधता पर्यावरण संतुलन को बढ़ावा देती है और प्राकृतिक छांव एवं ताज़गी प्रदान करती है।

पर्यटकों के लिए 8 शानदार सुविधाएँ भी तैयार

पार्क न सिर्फ देखने में मनोरम है, बल्कि सुविधाओं में भी किसी अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल से कम नहीं। आगंतुकों की सुविधा के लिए यहाँ तैयार हैं—

1. Ticketing Plaza

2. विशाल Parking Space

3. Food Kiosk

4. Kids Play Area

5. Toilets

6. Amphitheater

7. Golf Cart Facility

8. Sitting & Selfie Zones

इन सुविधाओं के चलते पार्क परिवारिक घूमने-फिरने, स्कूल टूर और वीकेंड पिकनिक के लिए एक परफेक्ट डेस्टिनेशन बन गया है।

Okhla Bird Sanctuary और BGIR के पास होने से टूरिज्म को बड़ा फायदा

यह विशेष पार्क Botanic Garden of Indian Republic (BGIR) और Okhla Bird Sanctuary के बेहद पास स्थित है। इस कारण यह पूरा क्षेत्र अब एक इंटीग्रेटेड नेचर और एडवेंचर टूरिज्म सर्किट का हिस्सा बन गया है।

पर्यटकों के लिए यह जगह अब तीन-इन-वन डेस्टिनेशन बन गई है— पेड़ों-पौधों की लाइफ
पक्षियों की प्रजातियाँ
स्क्रैप से बनी जानवरों की अद्भुत दुनिया

नोएडा और दिल्ली-NCR में यह पहला ऐसा अनोखा कॉम्बो ज़ोन है, जो पर्यावरण प्रेमियों, फ़ोटोग्राफ़र्स, परिवारों और छात्रों को लुभाएगा।

Screenshot 20251201 185144 WhatsApp converted
कूड़े से कुदरत तक, नोएडा में खुला देश का पहला ‘जंगल सफारी आर्टिफिशियल ज़ू’, छह महाद्वीप

देश का सबसे बड़ा ‘Jungle Safari Artificial Zoo’ – Waste से Wonder का उत्कृष्ट नमूना

नोएडा प्राधिकरण के अनुसार यह पूरा पार्क देश में अब तक बनाए गए स्क्रैप आधारित थीम पार्कों में सबसे बड़ा है।

यह Jungle Safari Artificial Zoo, आधुनिक तकनीक और पर्यावरण संरक्षण के मेल का एक श्रेष्ठ उदाहरण है।
यह दिखाता है कि कचरे का सही उपयोग करके कैसे नए आकर्षण पैदा किए जा सकते हैं और प्रकृति को संरक्षित किया जा सकता है।

पर्यटकों के लिए नया आकर्षण, विश्वस्तरीय मटेरियल से बना अनोखा पार्क

पार्क की खास विशेषता यह है कि इसे वेस्ट मैटेरियल से विश्वस्तरीय तकनीक का उपयोग करते हुए विकसित किया गया है, जो इसे एक अनूठा “Jungle Safari Artificial Zoo” बनाता है।

इसके अलावा पार्क Botanic Garden of Indian Republic (BGIR) और Okhla Bird Century के नजदीक स्थित है, जो इसे पर्यटन की दृष्टि से और भी महत्वपूर्ण स्थान बनाता है। यहां आने वाले पर्यटकों को प्रकृति, कला, पर्यावरण और रचनात्मकता का नया अनुभव प्राप्त होगा।

छह महाद्वीपों पर आधारित 6 विशेष ज़ोन

पार्क को कुल 6 थीम ज़ोन में विभाजित किया गया है, जिनमें विश्व के अलग-अलग हिस्सों के कृत्रिम जीवों की मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं:

1. Australia Zone

2. Asia Zone

3. Europe Zone

4. Africa Zone

5. North & South America Zone

6. Aqua Zon

रफ़्तार टूडे की न्यूज
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button