आम मुद्दे

डेंटल केयर स्टार्टअप Smiles.ai ने अपना नाम बदलकर डेज़ी किया; वित्त वर्ष 2025 तक 300 क्लिनिक लॉन्च करने और 300 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व हासिल करने की महत्‍वाकांक्षी योजना

डेज़ी का मुख्‍यालय बेंगलुरु में है और इसके भारत में 150 से ज्यादा पार्टनर और 24 सिग्नेचर क्लिनिक हैं। कंपनी ने सिकोइया, चिराते और फाल्कन ऐज (अल्फावेव) जैसी प्रमुख निवेश कंपनियों से पूंजी जुटाई है

दिल्ली, रफ्तार टुडे : डेटल केयर इंडस्ट्री में प्रीमियम स्पेशलिस्ट के रूप में अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ, डेंटल हेल्थ सोल्यूशन स्टार्ट-अप Smiles.ai ने डेज़ी के रूप में खुद की रिब्रांडिंग की है। कंपनी की वित्‍त वर्ष 2025 तक 300 क्लिनिक खोलने और 300 करोड़ रुपये का सालाना राजस्व हासिल करने की महत्वाकांक्षी योजना है। यह रिब्रांडिंग आधुनिक तकनीक के माध्यम से बेहतरीन डेंटल हेल्थ सर्विसेज की पेशकश करने की डी2सी ब्रैंड की प्रतिबद्धता की झलक देती है। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और मरीज को उनके घर पर इलाज की सुविधा मिलेगी। डेज़ी असाधारण स्पेशलिस्ट ब्रैंड है, जो दांतों के इलाज, कॉस्मेटिक और बचाव का सर्वश्रेष्ठ विकल्प देने के लिए आधुनिक तकनीक के साथ डॉक्टरों की विशेषज्ञता को भी एकीकृत करता है। इस स्टार्टअप का महत्वपूर्ण उद्देश्य दांतों के इलाज और देखभाल के सफर में हर चरण में पूरी स्पष्टता प्रदान करना है। इसमें जांच, कोर्स और इलाज की अवधि के साथ इलाज का खर्च शामिल है, जिससे उपभोक्ताओं को अपने मेडिकल खर्चों की पहले से योजना बनाने में मदद मिलेगी। इसमें इलाज के नाम पर आश्चर्यजनक और भारी-भरकम बिलों का भुगतान उन्हें नहीं करना होगा।

डेंटल केयर स्टार्टअप ने कई महीनों के मंथन के बाद आधिकारिक रूप से डेज़ी के नाम को अपनाया है। यह इस तथ्य को उभारता है कि यह क्लिनिक दांतों की देखभाल के लिए बेहतर और प्रभावी इलाज के युग का सूत्रपात करता है। Smiles.ai से पूरी तरह अलग हटकर यह नया नाम इस श्रेणी में अपने को दूसरे डेंटल क्लिनिक से अलग करता है। यह नए युग की आधुनिक चिकित्सा प्रणाली से लैस डेंटल केयर प्रोवाइडर के रूप में कंपनी के विकास का प्रतीक है। यह बेहतर वैज्ञानिक सिद्धांतों से जुड़े प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज की पेशकश करता है, जिसमें योग्य विशेषज्ञों और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से मरीज के दांतों का सटीक और बेहतरीन इलाज किया जाता है, जिससे मरीज को गुणवत्तायुक्त चिकित्सा मिलना सुनिश्चित होता है। डेज़ी लोगों के दिलों में दांतों के इलाज को लेकर फैले डर और भ्रम को दूर करता है और मरीजों का ब्रैंड में भरोसा और विश्वास जगाने में मदद करता है।

डेज़ी का मानना है कि हर केस दूसरे से अलग होता है इसलिए वह हर मरीज को उसकी जरूरत के अनुसार इलाज उपलब्ध कराकर उन्हें उनके दांतों की समस्या का संपूर्ण समाधान प्रदान करता है। विस्तृत विशेषज्ञता और योग्य प्रोफेशनल्स की टीम के साथ डेज़ी दंत चिकित्सा में टॉप रिसर्च और विकास के साथ मरीजों को सर्वश्रेष्ठ गुणवत्ता वाले प्रॉडक्ट्स प्रदान करता है।

डेज़ी का लक्ष्य रिब्रांडिंग के प्रयासों से ब्रैंड की नई पहचान को अपनाकर मरीजों को सहज और आसानी से इलाज की सुविधा देना है। डेज़ी ने हाल ही में कई आधुनिक सिग्नेचर क्लिनिक लॉन्च किए हैं, जो उपभोक्ता की सुविधा और संतुष्टि को प्राथमिकता देते हैं। डेज़ी का लक्ष्य तकनीक का लाभ उठाकर पारदर्शिता को बढ़ावा देना और अपने उपभोक्ताओं को इलाज के हर चरण में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराना है।

डेज़ी में ब्रैंड एंड ग्रोथ के फाउंडिंग पार्टनर प्रासंथा वदन ने कहा, “आजकल करीब-करीब हर शहर में डेंटल क्लिनिक है, जिनके नाम में ‘स्माइल’ शब्द प्रमुखता से है। दूसरों से अपने ब्रैंड को अलग करने के लिए हमने डेज़ी नाम को अपनाने का फैसला लिया। हालांकि हमने कई विकल्पों पर विचार किया, लेकिन हमें डेज़ी से अच्छा नाम कोई नहीं लगा। Smiles.ai से क्लिनिक का नाम डेज़ी के रूप में बदलना हमारे लिए मुश्किल नहीं था। यह हमारे वेंचर का अगला स्वाभाविक विकास था। इसके अलावा हमने Smiles.ai के अपने पुराने उपभोक्ताओं को भी अपने पास बरकरार रखा है।”

डेज़ी, जिसका पहले नाम Smiles.ai था, 2022 में अल्फा वेव इनक्यूबेशन के नेतृत्व में सीरीज ए निवेश में 23 मिलियन डॉलर की राशि पहले ही जुटा चुकी है। सिकोइया कैपिटल इंडिय़ा, चिराते वेंचर्स, एमबीएक्स कैपिटल और वार्मी कैपिटल जैसे निवेशकों ने भी इस राउंड में भाग लिया। इस निवेश के साथ डेज़ी देश भर में दायरा बढ़ा रही है। अपनी लीडरशिप टीम को मजबूत कर रही है और मरीजों को तकनीक से लैस डेंटल सोल्यूशंस प्रदान कर रही है। 2019 से 2022 तक डेज़ी का पांच गुना विस्तार हो चुका है। कंपनी ने कई शहरों में अपने सहायक और क्लिनिक बिजनेस को फैलाया है।

Related Articles

Back to top button