देशप्रदेश

In Ghazipur area, there was a stir due to the finding of three fetuses among the garbage, the police searched the accused mother | गाजीपुर इलाके में कूड़े के बीच तीन भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी मां को खोजा

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • In Ghazipur Area, There Was A Stir Due To The Finding Of Three Fetuses Among The Garbage, The Police Searched The Accused Mother

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गाजीपुर इलाके में शुक्रवार सुबह तीन भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच तीनों भ्रूण को कब्जे में लिया। ये तीनों भ्रूण एक ही महिला के बताए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने भ्रूण फेंकने वाली महिला व उसके पति की पहचान कर ली है। मामले को लेकर पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में केस दर्ज किया गया है। तफ्तीश जारी है। पुलिस ने बताया शुक्रवार सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर गाजीपुर सब्जी मंडी के कचरे में तीन बच्चों के शव पड़े होने की सूचना मिली।

पुलिस ने मौके पर जाकर उन्हें कब्जे में लिया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक की। जिसके बाद पुलिस ने भ्रूण के परिजनों की पहचान की। पुलिस जांच में पता चला महिला छह से अधिक महीने की गर्भवती थी। उसका एक अस्पताल से इलाज चल रहा था। तीनों भ्रूण इस महिला के ही बताए गए हैं। अब पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला ने गर्भपात कराया या फिर बीमारी की वजह से गर्भपात हुआ। उसने भ्रूण को इस तरह कचरे में क्यों फेंका था।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button