नोएडाआम मुद्देगौतमबुद्ध नगर

Fonrwa Mitting News : आरडब्ल्यूए की समस्याओं पर गहन मंथन, नोएडा प्राधिकरण और फोनरवा की संयुक्त बैठक से उम्मीदें बढ़ीं, फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने रखीं समस्याएँ, अधिकारियों की मौजूदगी और संवाद

नोएडा, रफ़्तार टुडे।
नोएडा के सेक्टरों की अव्यवस्थाओं और बढ़ती चुनौतियों को देखते हुए फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) ने सोमवार शाम अपने कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में वर्क सर्किल-1, 2 और 4 के अंतर्गत आने वाली विभिन्न आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन) ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य था— आरडब्ल्यूए की पुरानी और नई समस्याओं का समाधान खोजना और साथ ही प्राधिकरण द्वारा पहले किए गए वादों की प्रगति की समीक्षा करना

यह बैठक न केवल समस्याओं के समाधान की दिशा में एक प्रयास थी, बल्कि यह भी साबित करती है कि नोएडा प्राधिकरण और आरडब्ल्यूए के बीच बेहतर संवाद और सहयोग से शहर की समस्याओं को कम किया जा सकता है। इससे निवासियों में यह उम्मीद जगी है कि आने वाले समय में सेक्टरों की अव्यवस्थाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

अधिकारियों की मौजूदगी और संवाद

इस बैठक में नोएडा प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह, हॉर्टिकल्चर डायरेक्टर आरपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक डोरी लाल, कपिल सिंह, राहुल वर्मा, प्रेमसेन सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण की ओर से यह भरोसा दिलाया गया कि पहले से लिए गए निर्णयों पर ठोस कार्यवाही की जा रही है और बकाया कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

फोनरवा ने रखीं समस्याएँ

फोनरवा की ओर से महासचिव केके जैन ने कहा कि शहर के कई सेक्टरों में लंबे समय से सड़क मरम्मत, जलभराव, ग्रीन बेल्ट की देखरेख, पार्कों की स्थिति और साफ-सफाई जैसी समस्याएँ बनी हुई हैं। बैठक में इन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और अधिकारियों को तुरंत समाधान की दिशा में कदम उठाने का आग्रह किया गया।

अगली बैठक की तारीख तय

फोनरवा महासचिव ने बताया कि अब 10 सितंबर (मंगलवार) को एक और बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें वर्क सर्किल-6 से 10 के अंतर्गत आने वाली लगभग 35 आरडब्ल्यूए शामिल होंगी। इस बैठक में बाकी समस्याओं और लंबित मामलों पर गहन विचार-विमर्श होगा।

बड़ी भागीदारी से बढ़ा महत्व

इस बैठक में फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, महासचिव केके जैन, आरसी गुप्ता, डीएस रावत, गोविंद शर्मा, रामपाल भाटी, सुशील यादव, भिक्की लाल शर्मा, श्रीमती अनिता, ब्रिगेडियर वीके भट्ट, केएस कनक, केएल अवाना, सीएस तिवारी, गोपाल शर्मा, अशोक कुमार मिश्रा, राजेश जैन, आरके सिंह, प्रवीन सिंह, रमेश्वर यादव, प्रमोद वर्मा, देवेंद्र सिंह, डॉ. तरसेम चंद सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

रफ़्तार टुडे की न्यूज़
Raftar Today
Raftar Today

Related Articles

Back to top button