ITS College News : खेती में टेक्नोलॉजी का तड़का—आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के स्टार्टअप HEXPRS LLP ने हैकाथॉन में मचाया धमाल, 1500+ प्रोजेक्ट्स को पछाड़कर ‘थीम विनर’ बना FertoBot—स्मार्ट एग्रीकल्चर की दिशा में बड़ा कदम

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे ।
ग्रेटर नोएडा स्थित आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज ने एक बार फिर नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में अपनीमजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। कॉलेज के इनक्यूबेशन सेंटर NFED (Navrachna Foundation for Entrepreneurship Development) के तहत कार्यरत छात्र स्टार्टअप HEXPRS LLP ने Innovate Bharat Hackathon 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए नया मुकाम स्थापित किया है। यह प्रतिष्ठितहैकाथॉन शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया, जहाँ देशभर से आए 1500+ नवाचार प्रोजेक्ट्स के बीचHEXPRS LLP ने अपनी अलग पहचान बनाते हुए “Social Impact and Smart India (SISI)” थीम में थीमविनर का खिताब अपने नाम किया।
“FertoBot बना गेमचेंजर—खेती में तकनीक का स्मार्ट समाधान”
HEXPRS LLP द्वारा विकसित FertoBot एक अत्याधुनिक Smart Fertigation & Monitoring System है, जो पारंपरिक खेती को Precision Agriculture में बदलने की क्षमता रखता है।
यह इनोवेटिव सिस्टम—
स्मार्ट फार्म मॉनिटरिंग, ऑटोमैटिक फर्टिगेशन (पानी व खाद का संतुलित वितरण), डेटा एनालिटिक्स, एडवांसकंट्रोल सिस्टम
को एकीकृत करता है, जिससे किसान अधिक कुशल, सटीक और टिकाऊ खेती कर सकते हैं।
“किसानों के लिए स्मार्ट भविष्य—कम लागत, ज्यादा उत्पादन”
FertoBot का मुख्य उद्देश्य किसानों को ऐसी तकनीक उपलब्ध कराना है, जिससे वे—
पानी और उर्वरक का सही उपयोग कर सकें
फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ा सकें
संसाधनों की बर्बादी कम कर सकें
यह समाधान न केवल कृषि लागत को कम करेगा, बल्कि सस्टेनेबल फार्मिंग को भी बढ़ावा देगा।
“1500+ प्रोजेक्ट्स में चमका स्टार्टअप—जूरी ने भी सराहा”
Innovate Bharat Hackathon 2026 में HEXPRS LLP का चयन 1500 से अधिक प्रोजेक्ट्स के बीच हुआ, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
जूरी और उद्योग विशेषज्ञों ने इस स्टार्टअप के—
इनोवेशन
स्केलेबिलिटी
रियल–लाइफ इम्पैक्ट
को खास तौर पर सराहा।
“इनक्यूबेशन और मेंटरशिप का कमाल—NFED और E-CELL-ITSEC की भूमिका अहम”
यह सफलता NFED और E-CELL-ITSEC के मजबूत इनक्यूबेशन व मेंटरशिप इकोसिस्टम का प्रत्यक्ष परिणामहै। इन प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से छात्रों को— स्टार्टअप आइडिया डेवलपमेंट
इंडस्ट्री एक्सपोजर
टेक्निकल गाइडेंस
बिजनेस स्ट्रेटजी
जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहायता मिलती है।
“संस्थान की सराहना—नवाचार को मिलेगा और बढ़ावा”
संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग और हेड–इनक्यूबेशन सुधांशु रंजन ने इस उपलब्धि पर स्टार्टअप टीम को बधाईदेते हुए कहा कि यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य मेंभी इस तरह के इनोवेटिव स्टार्टअप्स को हर संभव समर्थन दिया जाएगा।
“आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज—स्टार्टअप और इनोवेशन का उभरता हब”
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज लगातार नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देते हुए भारत के स्टार्टअपइकोसिस्टम में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। HEXPRS LLP की यह सफलता न केवल संस्थान के लिए बल्किपूरे ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।



