BJP Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में भाजपा का प्रदेशव्यापी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन संपन्न, दादरी विधानसभा के 721 बूथ अध्यक्षों की रिकॉर्ड उपस्थिति, 2027 मिशन को लेकर संगठन ने भरी नई हुंकार, बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: मोहित बेनीवाल
भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक रीढ़ हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता तेजपाल नागर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रियता ही भाजपा की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर का प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की अमूल्य शक्ति है। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लें, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहें

ग्रेटर नोएडा, रफ़्तार टूडे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशव्यापी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन अभियान के तहत बुधवार को ग्रेटर नोएडा में दादरी विधानसभा का विशाल बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने तथा केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन में 745 बूथ अध्यक्षों में से 721 बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के उत्साह का स्पष्ट संदेश दिया।
बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत: मोहित बेनीवाल
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक शक्ति उसका बूथ स्तर का मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल बड़े मंचों और जनसभाओं से नहीं जीते जाते, बल्कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय, समर्पित और अनुशासित कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत सुनिश्चित होती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जिसका उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करना है।

उन्होंने बूथ अध्यक्षों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जनसंपर्क बनाए रखें, नए मतदाताओं से संवाद स्थापित करें और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश कानून व्यवस्था, आधारभूत संरचना और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़: महामेधा नागर
भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देनी चाहिए और समाज के हर वर्ग को संगठन से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक व्यापक अभियान है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी: तेजपाल नागर
वरिष्ठ भाजपा नेता तेजपाल नागर ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रियता ही भाजपा की सफलता का आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों से आग्रह किया कि वे समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों और संगठन की नीतियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जितना अधिक जनता के बीच रहेगा, संगठन उतना ही मजबूत होगा।

गौतम बुद्ध नगर का हर बूथ भाजपा की शक्ति: अभिषेक शर्मा
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर का प्रत्येक बूथ अध्यक्ष संगठन की अमूल्य शक्ति है। उन्होंने कहा कि जिला संगठन प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ मजबूती से खड़ा है और बूथ स्तर तक संगठन को प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि समाज सेवा, राष्ट्र निर्माण और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
जनसंपर्क बढ़ाने का किया आह्वान : जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी
जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी ने कहा कि सभी बूथ अध्यक्ष नियमित रूप से संगठनात्मक गतिविधियों में भाग लें, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ें तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी बूथ अध्यक्ष पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
721 बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति बनी सम्मेलन की विशेष उपलब्धि
सम्मेलन के अंत में सभी बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक भाजपा को सशक्त करने तथा आगामी चुनावों और संगठनात्मक कार्यक्रमों में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में 745 बूथ अध्यक्षों में से 721 बूथ अध्यक्षों की उपस्थिति सम्मेलन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया।

ये प्रमुख लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, वरिष्ठ भाजपा नेता तेजपाल नागर, जिला अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष अरुण शर्मा, सरदीप नागर, ईश्वर भाटी, जिला महामंत्री वीरेन्द्र, मीडिया प्रभारी करमवीर आर्य, सेवानन्द शर्मा, राज नागर, दीपक नागर, आनंद भाटी, चन्द्रवीर नागर, चन्द्रमणि भारद्वाज, गायत्री तिवारी, वंदना वानखेड़े, विजय गौतम, अर्पित तिवारी, भगवत शर्मा, मनोज, भिखारी सिंह, राजीव सिंघल, लोकेश त्यागी, महेन्द्र नागर, धीर राणा, अशोक रावल, वरुण धीमान सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



