Breaking News : सांसद डॉ. महेश शर्मा की पूजनीय माताजी स्व. श्रीमती ललिता देवी का निधन, आज सेक्टर-94 में होगा अंतिम संस्कार

नोएडा, रफ़्तार टूडे।
गौतमबुद्धनगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा की पूजनीय माताजी स्व. श्रीमती ललिता देवी का आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। सांसद डॉ. महेश शर्मा के परिवार, शुभचिंतकों और समर्थकों में गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है।
परिवार के अनुसार अंतिम यात्रा आज 27 नवंबर 2025 को दोपहर 12 बजे उनके नोएडा स्थित आवास 404, सेक्टर-15A से निकलेगी। इसके बाद 12:30 बजे सेक्टर-94 नोएडा स्थित अंतिम निवास (श्मशान स्थल) पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
परिवार के प्रति जिलेभर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, उद्योग जगत, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और हजारों नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
रफ़्तार टूडे परिवार दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करता है। Om Shanti॥



