देशप्रदेश

The screws will be tightened on the cinema houses running in the city, notice was issued on depositing screen tax, now preparing to seal | शहर में चलने वाले सिनेमा घरों पर कसा जाएगा शिकंजा, स्क्रीन टैक्स जमा करने पर जारी किया था नोटिस, अब सील करने की तैयारी

  • Hindi News
  • Local
  • Delhi ncr
  • Faridabad
  • The Screws Will Be Tightened On The Cinema Houses Running In The City, Notice Was Issued On Depositing Screen Tax, Now Preparing To Seal

फरीदाबाद16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शहर में करीब एक दर्जन मल्टीप्लेक्स संचालित हो रहे हैं। - Dainik Bhaskar

शहर में करीब एक दर्जन मल्टीप्लेक्स संचालित हो रहे हैं।

शहर में चलने वाले सिनेमा घरों पर नगर निगम की नजर टेढ़ी हो गयी है। पिछले दिनों नोटिस देने के बाद भी टैक्स जमा न करने पर अब निगम ने सिनेमा घरों को सील करने की तैयारी की है। क्योंकि सिनेमा घरों ने दो साल का स्क्रीन टैक्स जमा नहीं कराया है।

बता दें कि शहर में करीब एक दर्जन मल्टीप्लेक्स संचालित हो रहे हैं। प्रबंधन को हर माह स्क्रीन फीस जमा करानी होती है। निगम अपनी आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2018 में पॉलिसी लाया। इसके बाद सभी सिनेमा घरों को नोटिस जारी कर टैक्स जमा कराने का कहा। उस दौरान प्रबंधकों ने कोरेाना का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लिया। निगम अधिकारियों की मानें तो नगर निगम के नोटिस देने के बाद मल्टीप्लेक्स संचालक हाईकोर्ट चले गए थे। उन्होंने कोर्ट में गुहार लगाई थी स्क्रीन फीस को रोका जाए। हालांकि अभी हाईकोर्ट से इस मामले में कोई फैसला नहीं आया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम की लीगल सेल के मुताबिक मल्टीप्लेक्स संचालकों से स्क्रीन फीस लिया जा सकता है। ऐसे में नगर निगम अब टैक्स वसूली की तैयारी की है। जो संचालक टैक्स जमा नहीं कराएंगे उन्हें सील किया जाएगा। निगम कमिश्नर यशपाल यादव का कहना है कि मल्टीप्लेक्स संचालकों को स्क्रीन फीस के लिए पहले ही नोटिस जारी किया जा चुका है। उनकी व्यक्तिगत सुनवाई भी हो चुकी है। लेकिन अभी तक फीस जमा नहीं कराई है। ऐसे में अब उन पर कार्रवाई के आदेश जारी किए गए है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Related Articles

Back to top button