आम मुद्दे

सपा के प्रत्याशी अयूब मलिक के व्यापारिक ठिकानों पर जीएसटी के छापे डलवाए: समीर भाटी

दादरी, रफ्तार टुडे। कांग्रेस ने जीटी रोड पर भाजपा मुख्य चुनाव कार्यालय के बिल्कुल सामने ही अपना चुनाव कार्यालय बनाया है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा पूर्व विधायक समीर भाटी पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी समेत दर्जनों कांग्रेसियों ने इकट्ठा होकर अशोक पंडित की जीत का संकल्प लिया। पूर्व विधायक समीर भाटी ने भाजपा पर भ्रष्टाचार हो गुंडई का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है और लगातार गुंडई की जा रही है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दादरी में ही भाजपा का यह दोहरा चरित्र सबके सामने आ चुका है। भाजपा के बागी प्रत्याशी जग भूषण गर्ग और सपा के प्रत्याशी अयूब मलिक के व्यापारिक ठिकानों पर जीएसटी के छापे डलवाए गए। जनता भाजपा के दमन चक्र को अब समझ चुकी है।

जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मुद्दों की राजनीति करती है जबकि भाजपा बदले की भावना से। दादरी में विकास नाम की कोई चीज नहीं है इस बार कांग्रेस में जमीनी और पुराने कांग्रेसी अशोक पंडित को चुनाव मैदान में उतारा है। उम्मीद है कि अशोक पंडित चुनाव में विजयी होंगे और फिर दादरी में विकास की गंगा बहाई जाएगी।

कांग्रेस प्रत्याशी अशोक पंडित ने कहा कि दादरी में भाजपा के गीता पंडित कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं करवाए गए हैं और जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें चेयरमैन पद का प्रत्याशी बनाया है । जनता प्यार और आशीर्वाद जरूर देगी और वह रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे, फिर दादरी में विकास की गंगा बहाई जाएगी।

इस मौके पर कांग्रेस की जिला संगठन मंत्री रामभरोसे शर्मा, दादरी नगर अध्यक्ष किशन शर्मा आदि पदाधिकारियों ने कांग्रेस प्रत्याशी की जीत का संकल्प व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button