देशप्रदेश

NDMC did awareness campaign about Omicron in Gol Market | एनडीएमसी ने गोल मार्किट में ओमिक्राॅन के लेकर किया जागरूकता अभियान

नई दिल्ली43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
orig 50 1639005085

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने ओमिक्राॅन को ध्यान में रखकर अधिकारियों के साथ पालिका सुविधा केंद्र के अलावा कई और कार्यालयों का दौरा किया। इसके साथ ही एनडीएमसी के द्वारा कोरोना के कोविड-19 के नए वेरिएंट को फैलने से रोकने के लिए उपायों को लेकर गोल मार्केट में जागरूकता अभियान चलाया और उन्हें प्रोत्साहित किया। उपाध्याय ने पालिका सुविधा केंद्र में नागरिक सेवाओं से संबंधित जनता के मुद्दों को सुना और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से शिकायतों को दूर करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्थानीय नागरिकों को जल्द से जल्द बेहतर सुविधाओं के साथ इस पालिका सुविधा केंद्र की सेवाओं में और सुधार का आश्वासन भी दिया। उपाध्याय ने कहा कि जनता के सहयोग के बिना कोई भी नागरिक निकाय ओमिक्राॅन जैसे महामारी को नियंत्रित करने के लिए कुछ भी करने में सक्षम नहीं है, इसके लिए नागरिकों का सक्रिय सहयोग भी आवश्यक है।

उपाध्याय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा समय – समय पर जारी किए गए कोरोना के दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए गोल मार्केट के शहीद भगत सिंह प्लेस में पालिका परिषद के अन्य कार्यालयों सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, वाणिज्यिक जैसे विभागों और म्युनिसिपल चालान कोर्ट आदि का भी निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Raftar Today
raftar today

Related Articles

Back to top button